फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया एकादशी पर दीपक जलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

Thu, 06 Feb 2025 01:43 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaya Ekadashi 2025: भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि तुलसी पत्र के बिना विष्णु जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को 11, 21 या 108 तुलसी पत्र अर्पित करें।
विज्ञापन
जया एकादशी 2025: एकादशी पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह एकादशी विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है जो पिशाच योनि से मुक्ति चाहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन


तुलसी पत्र से भगवान विष्णु का पूजन करें
भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि तुलसी पत्र के बिना विष्णु जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को 11, 21 या 108 तुलसी पत्र अर्पित करें। इससे न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति भी मिलती है।

घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
जया एकादशी पर भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन संबंधी परेशानियां समाप्त होती हैं। इसके साथ ही ‘विष्णु सहस्रनाम’ का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। यह पाठ करने से सभी पापों का नाश होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी पर करें इस चालीसा का पाठ, सभी समस्याओं का होगा निवारण

पीले रंग के वस्त्र धारण करें और दान करें
विज्ञापन

भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। साथ ही, जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, चना दाल, हल्दी, पीले फल और मिठाई का दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं
भगवान विष्णु को गौ माता अत्यंत प्रिय है। इस दिन गाय को हरा चारा, गुड़ और रोटी खिलाने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से यदि कोई व्यक्ति अपनी मनोकामना की पूर्ति चाहता हो, तो उसे जया एकादशी के दिन किसी गौशाला में जाकर गौ सेवा करनी चाहिए।

घर के मुख्य द्वार पर तोरण और स्वास्तिक बनाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, मुख्य द्वार पर हल्दी और चावल से स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है।

Jaya Ekadashi 2025: फरवरी में कब है जया एकादशी? जानें इस दिन ध्यान रखने योग्य व्रत नियम

रात्रि जागरण और हरि नाम संकीर्तन करें
जया एकादशी पर रात्रि जागरण करने और भगवान विष्णु के भजन-कीर्तन करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।  इस दिन ‘ॐ विष्णवे नमः’ मंत्र का अधिक से अधिक जाप करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं।

शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें
शंख भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है और इसे घर में रखने से सुख-शांति बनी रहती है। जया एकादशी के दिन शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वास्तु दोष समाप्त होते हैं।

ब्राह्मणों को दक्षिणा दें
नारद पुराण के अनुसार जया एकादशी के दिन उपवास करके द्वादशी को प्रातःकाल परम पुरुष भगवान श्रीपति की अर्चना करें तदन्तर ब्राह्मणों को भोजन करा दक्षिणा दे विदा करके शेष भोजन अपने भाई-बंधुओं के साथ स्वयं एकाग्रचित्त होकर भोजन करे। जो इस प्रकार केशव को संतुष्ट करने वाला व्रत करता है,वह इहलोक में श्रेष्ठ भोगों को भोगकर अंत में भगवान विष्णु के धाम जाता है।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें