इंदिरा एकादशी पूजा विधि
- इंदिरा एकादशी पर सुबह ही स्नान कर लें, और साफ वस्त्रों को धारण करें।
- फिर मन में व्रत का संकल्प लें और अपने पितरों को भी याद करें।
- इस दौरान पूजा करने के लिए सबसे पहले एक चौकी लगाएं।
- चौकी पर विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें, और घी का दीपक जलाएं।
- भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है, इसलिए उन्हें इस रंग के फूल और मिठाई अर्पित करें।
- इसके बाद सभी अर्पित करने वाली साम्रगियों को भी चढ़ा दें।
- फिर इंदिरा एकादशी व्रत की कथा सुनें और विष्णु जी की आरती करें।
- इसके बाद एक दीपक अपने पितरों के समक्ष भी जलाएं और अपनी गलतियों की क्षमा मांगे।
- अब आप जरूरतमंदों को दान करें। मान्यता है कि दान से पूर्वजों की आत्मा को शांति और व्रत का संपूर्ण फल मिलता है।
इंदिरा एकादशी मंत्र जाप
मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन। यत्पूजितं मया देव परिपूर्ण तदस्तु मे॥
ॐ श्री विष्णवे नमः। क्षमा याचनाम् समर्पयामि॥
भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।