फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर लगाएं मनचाहा वृक्ष, पूरी होगी हर मनोकामना

Tue, 11 Aug 2026 07:45 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर पेड़-पौधे लगाने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वृक्षों में देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसलिए इस दिन अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार वृक्ष लगाना पुण्यदायी माना जाता है।
 
विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या का पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और वृक्षारोपण के लिए विशेष माना गया है। सावन की अमावस्या पर चारों ओर हरियाली छाई रहती है और इसी कारण इस दिन पेड़-पौधे लगाने की परंपरा को विशेष महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वृक्षों में देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसलिए इस दिन अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार वृक्ष लगाना पुण्यदायी माना जाता है।
विज्ञापन


संतान सुख के लिए लगाएं पीपल, नीम और बिल्व
भविष्य पुराण में वृक्षों के महत्व का वर्णन करते हुए कहा गया है कि जिसके संतान नहीं है, उसके लिए वृक्ष ही संतान के समान हैं। संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना रखने वाले व्यक्ति पीपल, नीम और बिल्व का पौधा लगा सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन वृक्षों की सेवा और संरक्षण से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

धन-समृद्धि और सौभाग्य के लिए आंवला, नारियल और बरगद
श्रीहरि को प्रिय माने जाने वाले आंवले का वृक्ष लगाने से श्री की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है। वहीं सौभाग्य और समृद्धि की कामना के लिए नारियल और बरगद का वृक्ष लगाना शुभ माना गया है। इन वृक्षों को लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


आरोग्य के लिए शमी और अश्वगंधा लगाएं
गणेश और भगवान शिव को प्रिय शमी का वृक्ष लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होने की मान्यता है। यदि परिवार में अच्छे स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की कामना हो तो शमी के साथ अश्वगंधा का पौधा भी लगाया जा सकता है। धार्मिक दृष्टि से इन पौधों का संबंध स्वास्थ्य और सकारात्मकता से माना गया है।

शोक दूर करने के लिए लगाएं अशोक
अशोक वृक्ष का नाम ही अपने भीतर विशेष अर्थ रखता है। धार्मिक मान्यता है कि अशोक का वृक्ष जीवन से शोक और दुख को दूर करने वाला है। इसलिए मानसिक प्रसन्नता, सुख और जीवन में शुभता की कामना रखने वाले व्यक्ति हरियाली अमावस्या पर अशोक का पौधा लगा सकते हैं।

दीर्घायु और पुण्य के लिए पीपल
पीपल को अत्यंत पवित्र वृक्ष माना गया है। इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। पद्म पुराण में पीपल के वृक्ष के महत्व का वर्णन मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पीपल लगाने, उसकी सेवा करने और उसकी प्रदक्षिणा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है तथा आयु वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे आने वाले 10 दिन
विज्ञापन


Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव

Surya Grahan 2026: कल साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत और होगा बंपर लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें