फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या कल, जानिए इस तिथि पर स्नान-दान और पितरों की पूजा का महत्व

Tue, 11 Aug 2026 06:41 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Hariyali Amavasya 2026: सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस पर्व पौधे लगाने का विशेष महत्व होता है। 
विज्ञापन
सावन 2026 हरियाली अमावस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hariyali Amavasya 2026: बुधवार, 12 अगस्त को सावन अमावस्या है, जिसे हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ और पितरों को तर्पण देने की परंपरा है। साथ ही इस दिन पेड़-पौधों को लगाने का भी विधान होता है। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा जो रात 09 बजकर 04 मिनट पर शुरू हो जाएगा। सावन माह में पड़ने वाली इस अमावस्या पर भगवान शिव और माता पार्तवी की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस हरियाली अमावस्या की तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त, धार्मिक महत्व। 
विज्ञापन


हरियाली अमावस्या 2026 तिथि 
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 12 अगस्त को सुबह 01 बजकर 53 मिनट से आरंभ होगी जो रात 11 बजकर 7 मिनट तक चलेगी। उदया तिथि के आधार पर हरियाली अमावस्या 12 अगस्त, बुधवार को मनाई जाएगी। 

हरियाली अमावस्या पर शुभ योग
इस बार हरियाली अमावस्या पर पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, व्यातिपात और वरीयान योग का निर्माण हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ बुधादित्य, गजकेसरी, शशि आदित्य समेत चतुर्ग्रही योग का भी बन रहा है। 
विज्ञापन


हरियाली अमावस्या पर पेड़-पौधे लगाने का महत्व
हरियाली अमावस्या पर पेड़ लगाने का विशेष महत्व होता है। इस दिन तुलसी, नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र, मनी प्लांट जैसे पौधे को लगना शुभ और पवित्र माना जाता है। 

हरियाली अमावस्या का धार्मिक महत्व 
हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष विधान होता है। इससे शिवजी की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही इस दिन पितरों को तर्पण देना बहुत ही लाभकारी और शुभ माना जाता है। इस दिन पौधा लगाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही दान-पुण्य करना भी खास होता है। 

हरियाली अमावस्या 2026 पर स्नान और दान का मुहूर्त 
अमावस्या पर शुभ मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन ब्रह्रा मुहूर्त, अमृत काल  और लाभ-उन्नति में स्नान करना बहुत ही शुभ और पुण्यकारी माना जाता है। 12 अगस्त को ब्रह्रा मुहूर्त सुबह 4 बजकर 29 मिनट से लेकर 05 जबकर 17 मिनट तक रहेगा वहीं अमृतकाल का मुहूर्त सुबह 04 बजकर 36 मिनट से लेकर 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। 

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे आने वाले 10 दिन
विज्ञापन


Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव

Surya Grahan 2026: कल साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत और होगा बंपर लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें