Hanuman Jayanti 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर से दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं
हनुमान जयंती के दिन इन बातों का रखें ध्यान-
- शुभ परिणामों के लिए एक स्थान पर कोई भी एक ही चित्र लगाएं।
- राम भक्त हनुमान बालब्रह्मचारी हैं, इनकी उपासना में पवित्रता का ध्यान रखना जरूरी है अतः भूलकर भी इनकी प्रतिमा या चित्र को शयन कक्ष में न लगाएं।
- सीढ़ियों के नीचे, रसोईघर या अन्य किसी अपवित्र स्थान पर भी इनका चित्र नहीं लगाना चाहिए अन्यथा अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
- घर में वास्तु दोष निवारण क़े लिए हनुमानचालीसा, सुंदरकांड एवं हनुमानाष्टक का पाठ करना भी शुभ फलदाई है।
- हनुमानजी की पूजा में कभी मांस और मदिरा का सेवन कर उनकी आराधना नहीं करनी चाहिए।
- पूजा करते समय महिलाओं को कभी भी हनुमान जी की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- उपवास करते समय नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
हनुमान जयंती पूजा शुभ मुहूर्त Hanuman Jayanti 2020 Date puja shubh muhurat
मंगलवार 07 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा तिथि दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर आरम्भ होगी और 08 अप्रैल बुधवार को सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक विद्यमान रहेगी, उसके बाद बैसाख कृष्ण पक्ष आरम्भ हो जायेगा किन्तु, दिल्ली में सूर्य उदय सुबह 06 बजकर 03 मिनट होगा और पूर्णिमा सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक ही है भक्तों के लिए सुखद संयोग यह है कि इसी अवधि में मध्य लाभ और अमृत चौघड़िया रहेगी, साथ ही बुध और चन्द्र की होरा भी विद्यमान रहेगी। अतः इस अवधि के मध्य श्री हनुमान जी की जयंती के हेतु किये जप-तप पूजा-पाठ श्रृंगार आदि का समापन करना अत्यंत कल्याणकारी रहेगा।