फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में दो बार क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती

Tue, 16 Apr 2019 12:23 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमान जयंती 2019
विज्ञापन

19 अप्रैल 2019 को देश में हनुमान जयंती मनाई जाएगी। हनुमान जयंती साल में दो तिथियों पर मनाने की परंपरा है। पहला चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। जबकि महर्षि वाल्मिकी रचित रामायण के अनुसार हनुमानजी का जन्म कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मंगलवार के दिन, स्वाति नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था।

विज्ञापन


एक तिथि को जन्मदिवस के रूप में जबकि दूसरी तिथि को विजय अभिनन्दन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। उनकी जयंती को लेकर दो कथाएं भी प्रचलित है।

ऐसी मान्यता है जब हनुमानजी माता अंजनि के पेट से पैदा हुए तभी उन्हें बहुत तेज भूख लग गई थी। तब उन्होंने सूर्य को फल समझ कर खाने के लिए दौड़े, उसी दिन राहू भी सूर्य को अपना ग्रास बनाने के लिए आया हुआ था लेकिन हनुमान जी को देखकर सूर्यदेव ने उन्हें दूसरा राहु समझ लिया। इस दिन चैत्र माह की पूर्णिमा होने से इस तिथि को हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है।

दीपावली को भी मनाई जाती है हनुमान जयंती मनाई जाती है। माता सीता ने हनुमान जी की भक्ति और समर्पण को देखकर उनको अमरता का वरदान दिया। ऐसी माना जाता है कि यह दिन दीपावली का दिन था। इसलिए इस दिन को भी हनुमान जयंती के रुप में मनाया जाता है। इस दिन सिंदूर चढ़ाने से बजरंग बलि प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जयंती पर नौकरी प्राप्ति, आर्थिक उन्नत्ति, राजनीतिक सफलता एवं शत्रुनाशक हनुमंत अनुष्ठान - 19 अप्रैल 2019 ,शुक्रवार


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें