Hanuman Jayanti 2026: 02 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में हनुमानजी की पूजा और आराधना का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी भगवान शिव के 11वें अवतार हैं और कलयुग में आज भी सशरीर पृथ्वी पर विचरण करते हैं। हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और इनको संकटमोचन भी कहा जाता है। हनुमानजी के अंदर साहस, पराक्रम, बुद्धि और दायुलता का भंडार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान की भक्ति करने से व्यक्ति को सभी तरह की परेशानियों से निजात मिलती है और जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव पर कई तरह के उपाय किए जाते हैं जिससे सुख,शांति और आरोग्यता की प्राप्ति होती है।
ग्रह दोषों और कोर्ट-कचहरी से मुक्ति के उपाय
हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान को चोला चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है। ऐसे में जो भक्त हनुमान जयंती पर विधि-विधान के साथ चोला चढ़ाता है उनके जीवन में भूत-पिशाच, ग्रह दोष, रोग,कोर्ट-कचहरी के विवाद, दुर्घटना और कर्जों से मुक्ति मिलती है।
मनोकामनाओं की पूरा करने के लिए उपाय
बिगड़े काम बनाने के लिए उपाय
हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले और बिगड़े काम को बनाने वाला देवता माना जाता है। ऐसे में जिन जातकों का कोई काम बिगड़ा हुआ हो तो उनको हनुमान जयंती पर मंदिर जाकर हनुमान जी प्रतिमा के सामने गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।