फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhwa Mangal: हनुमान भक्तों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये सात गलतियां

Tue, 28 May 2024 07:29 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर लोग हनुमान जी की पूजा करते समय कुछ गलतियां करते है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि हनुमान जी की पूजा करते समय क्या नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Bada Mangal Upay 2024 - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bada Mangal: इस साल का ज्येष्ठ मास शुरू हो चुका है जो 22 जून तक रहेगा। इस माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को "बड़ा मंगलवार" या "बुढ़वा मंगल" के नाम से जानते हैं। वैसे तो हनुमान जी के भक्तों के लिए साल का हर मंगलवार खास होता है, मगर ज्येष्ठ के माह में पड़ने वाले मंगलवार का अपने आप में बहुत अधिक महत्व होता है। यही वजह है कि ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को "बड़ा मंगलवार" कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान हनुमान से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। बहुत से लोग ये भी मानते हैं कि हनुमान जी भगवान श्रीराम से पहली बार ज्येष्ठ माह में मंगलवार को ही मिले थे, इसलिए ये दिन और भी अधिक खास हो जाता है। इस बार भी ज्येष्ठ माह में 4 मंगलवार पड़ रहे हैं। खैर, भगवान हनुमान की पूजा विधि थोड़ी अलग है, अक्सर लोग हनुमान जी की पूजा करते समय कुछ गलतियां करते है। पूजा करते समय गलतियां करने से बचना चाहिए नहीं तो इससे मनोकामनाओं को पूरा होने में परेशानी हो सकती है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि हनुमान जी की पूजा करते समय क्या नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


ज्येष्ठ माह में कब-कब है बड़ा मंगल?

पहला बड़ा मंगल: 28 मई 2024
दूसरा बड़ा मंगल:  4 जून 2024
तीसरा बड़ा मंगल: 11 जून 2024
चौथा बड़ा मंगल: 18 जून 2024

  • सामान्य तौर पर पूजा में चरणामृत का प्रयोग किया जाता है, प्रसाद के तौर पर चरणामृत का विशेष महत्व है। मगर भगवान हनुमान की पूजा में चरणामृत का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करते समय लड्डू का भोग लगाना शुभ होता है। इसलिए हनुमान जी की पूजा करते समय चरणामृत के इस्तेमाल से बचें और लड्डू का भोग लगाएं।
  • भगवान हनुमान की पूजा करने वाले भक्तों को मंगलवार के दिन नमक खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही दान में दी गई चीजों का जैसे मिठाई का स्वयं सेवन न करें।
  • हनुमान जी की पूजा करते समय लाल या पीले रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है। साथ ही बड़े मंगलवार के दिन पूजा करते समय काले या सफेद रंग का कपड़ा नहीं पहनना चाहिए।
  • भगवान हनुमान की पूजा करते समय ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए। खासतौर पर बड़े मंगलवार को तो इस नियम का पालन जरूर करना चाहिए। हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी होने की वजह से स्त्रियों के स्पर्श से दूर रहते थे। ऐसे में पूजा करते समय महिलाओं को हनुमान जी को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • बुढ़वा मंगलवार के दिन फटी हुई हनुमान जी की तस्वीर या खंडित हुई भगवान हनुमान की मूर्ति की पूजा करने से बचना चाहिए। अगर आपके घर में कोई ऐसी तस्वीर या फोटो हो तो उसे फौरन हटा दें।
  • बड़ा मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ होता है इसलिए इस दिन भूलकर भी मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर संभव हो तो पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • हनुमानजी सदाचार और न्याय के प्रतीक हैं, इसलिए बड़ा मंगल के दिन किसी भी प्रकार का झूठ न बोलो और कोई भी बुरा काम न करें।

ये भी पढें- Jyeshtha Month 2024: 24 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना, नोट कर लें व्रत त्योहारों की पूरी जानकारी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें