Guru Purnima 2024: हम सभी के जीवन में गुरु की अहम भूमिका होती है। उनके मार्गदर्शन की सहायता से शिष्य को सफलता हासिल करने में आसानी होती है। जीवन को सही राह दिखाने में गुरु का बड़ा योगदान होता है, इसलिए हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। सभी गुरुओं को सम्मानित करने के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन गुरु के साथ-साथ अपने बड़ो की भी पूजा करनी चाहिए, इससे जीवन में उनका आशीर्वाद बना रहता है।
वहीं हर साल आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन अपने गुरुजनों की पूजा पाठ करने का विधान है। ऐसा करने से समस्त परेशानियों का निवारण होता है। इस दिन आषाढ़ मास की समाप्ति और सावन मास प्रारंभ होता है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करना भी बेहद लाभदायक होता है। गुरु पूर्णिमा को भारत में बहुत ही श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है। इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि महर्षि वेद व्यास को संसार का पहला गुरु माना जाता है। इस दिन सभी को उनका नाम लेते हुए गुरु मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इस साल गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।