Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा दिवाली उत्सव का चौथा दिन है, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस दिन को श्री कृष्ण की विजय का प्रतीक भी माना जाता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है।
इस बार 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती हैं, जिसकी पूजा प्रदोष काल में की जाती हैं। इस दौरान अन्नपूर्णा माता की आराधना भी की जाती है, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
हर साल की तरह इस बार भी गोवर्धन पर्व कई शुभ योग के बीच मनाया जा रहा है। इस दिन कुछ खास कार्यों को करने से श्रीकृष्ण की कृपा जीवन में बनी रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गोवर्धन के दिन क्या करें और क्या न करें।