फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja 2024: धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए गोवर्धन पर करें ये पांच उपाय

Fri, 01 Nov 2024 11:42 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Govardhan Puja 2024: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Govardhan Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Govardhan Puja 2024: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व प्रकृति, धरती माता और भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दिन महिलाएं घर के बाहर व आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करती हैं। इस साल गोवर्धन पर आयुष्मान योग और विशाखा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। इस संयोग में कुछ खास उपाय करने से परिवार में खुशहाली का वास होता है। साथ ही सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पर करें ये पांच उपाय
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा के दौरान गोवर्धन की आकृति के पास एक थाली में राहु यंत्र स्थापित कर दें। फिर उसकी विधिवत पूजा करें। पूजा के बाद उस राहु यंत्र को संभालकर अपने पास रख लेना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
  • गोवर्धन के दिन तुलसी माता की पूजा और उन्हें जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान घी का दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा परिवार में बनी रहती हैं।
  • इस दौरान शाम के समय गाय के गोबर से बने कंडों को जलाकर पूरे घर में धुआं करें। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान कराना चाहिए। इसके बाद गाय माता को तिलक करें। फिर उसे चारा खिलाएं। अंत में गाय की सात बार परिक्रमा करें। इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • गोवर्धन के दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। फिर उसपर थोड़ी-सी खील चिपकाएं। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती हैं।

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पर करें ये काम, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें