ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बप्पा की विदाई से पहले भी कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर ये उपाय सही और विधिपूर्वक किए जाएं तो बप्पा जाते-जाते बहुत बड़ी खुशखबरी देकर जाते हैं। इसके अलावा, भक्तों को उनकी इच्छाओं की पूर्ति का आशीर्वाद भी मिलता है।
Ganesh Visarjan Upay: 7 सितंबर से शुरू हुआ गणेश महोत्सव 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होगा। इस दिन बप्पा धूमधाम से ढोल-नगाड़ों की थाप पर वातावरण में प्रवेश करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बप्पा को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे अच्छा समय गणेश विसर्जन का दिन होता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश जी का विसर्जन करते हैं और उनको विदाई देते हैं। शास्त्रों के अनुसार गणेश जी का विसर्जन करने से पहले कुछ विशेष उपाय करने से आपकी किस्मत चमक सकती है।
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बप्पा की विदाई से पहले भी कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर ये उपाय सही और विधिपूर्वक किए जाएं तो बप्पा जाते-जाते बहुत बड़ी खुशखबरी देकर जाते हैं। इसके अलावा, भक्तों को उनकी इच्छाओं की पूर्ति का आशीर्वाद भी मिलता है। भगवान गणेश की कृपा से बुध ग्रह भी शुभ फल देता है। ये उपाय जीवन में आने वाली समस्याओं को खत्म कर देते हैं। साथ ही सुख, संपत्ति, समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य, खुशहाली और बुद्धि की प्राप्ति होती है।
गणेश विसर्जन से पहले करें ये उपाय
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और अपनी आर्थिक मजबूती चाहते हैं तो सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर लें। गाय को शुद्ध घी और गुड़ खिलाएं। आपकी समस्या जल्द ही हल हो जाएगी।
अगर आपका स्वभाव क्रोधी है या आप किसी बात को लेकर गुस्से में रहते हैं तो 7 दिनों तक भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाने से आपका गुस्सा जल्दी ही शांत हो जाएगा।
अगर आपके परिवार में लगातार झगड़े होते रहते हैं तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की एक प्रतीकात्मक मूर्ति बनाएं और उसे अपने घर के मंदिर में रखें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे आपकी पारिवारिक समस्याएं जल्दी ही दूर हो जाएंगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपका काम ठीक नहीं चल रहा है या आप बार-बार गलतियां कर रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है।
बप्पा के जाने से पहले चार नारियल एक साथ बांधें, उनकी माला बनाएं और भगवान गणेश को अर्पित करें। इससे आपका बिगड़ा काम बन जाएगा।
यदि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है और आप अपनी किस्मत सुधारना चाहते हैं, तो गजानन का जलाभिषेक करके लड्डू चढ़ाएं और प्रार्थना करें और आपका काम कुछ ही समय में पूरा हो जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप किसी मुसीबत में हैं और उससे जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस दिन गणपति के स्वरूप हाथी को हरा चारा खिलाना अच्छा होता है। इसके अलावा, यदि आप भगवान गणेश से अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना करते हैं, तो यह जल्द ही हल हो जाएगी।
घर के प्रवेश द्वार के पास भगवान गणेश की मूर्ति लगाएं। इससे घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है।
अगर आप बार-बार परीक्षा में असफल हो रहे हैं या इंटरव्यू में परेशानी हो रही है तो अनंत चतुर्दशी के दिन ही कच्चे रेशम में सात गांठें बांध लें। इसके बाद जय गणेश काटो क्लेश मंत्र का जाप करते हुए धागे को अपने बटुए में रख लें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।