फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के कारण इस साल स्थगित हो सकता है मुंबई का गणेशोत्सव का त्योहार

Wed, 03 Jun 2020 12:12 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई के अलग-अलग गणेश मंडल गणेश उत्सव को स्थगित करने का फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का असर बड़े उत्सवों और त्योहारों पर पड़ रहा है। अब मुंबई में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहार गणेश उत्सव पर कोराना वायरस का साया है। इस वर्ष 22 अगस्त से गणेश उत्सव शुरू होना है लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए यह उत्सव स्थगित किया जा सकता है। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर गणेश जयंती मनाई जाती है। मुंबई में यह गणेश उत्सव के रूप में 10 दिनों तक चलता है। इस बार कोरोना काल में गणेश उत्सव को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। मुंबई के अलग-अलग गणेश मंडल गणेश उत्सव को स्थगित करने का फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन


Pradosh Vrat 2020: प्रदोष व्रत आज, इस पूजा विधि से पाएं भोलेनाथ का आशीर्वाद

गणेश मंडलों के सदस्यों का कहना है कि मुंबई में फैले कोरोना वायरस के चलते गणेश उत्सव मनाने का सही समय नहीं है। विभिन्न मंडलों का मत है गणेश जयंती का उत्सव को आगे बढ़ाया जा सकता है। अगले साल 15 फरवरी को माघी गणेश जयंती है ऐसे में यह उत्सव इसी तिथि पर मनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देशभर में सबसे आर्कषक ढ़ंग से गणेश उत्सव का त्योहार मुंबई में ही बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है जिसमें लोग अपने घरों पर गणेश प्रतिमा स्थपित करते हैं। इलाके के अलग-अलग गणेश मंदिरों में बड़े-बड़े गणेश  पांडाल बनाए जाते हैं जिसमें सबसे ज्यादा लाल बाग के राजा का पंडाल आकर्षण का केंद्र रहता है। इन पांडालों में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित होती है। जिसमें राजनेता और बॉलीवुड के सितारे भी गणेश जी के दर्शन और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लोग अपने घरों पर एक,पांच और 10 दिनों तक घरों में गणेश प्रतिमा स्थपित कर विधिवत भगवान गणेश की पूजा करने के बाद 11वें दिन विसर्जन कर दिया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें