विघ्नहर्ता गणेश अपने भक्तों के सारे विघ्न दूर करते हैं। भादो मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का दिन गणेश जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस दिन लोग ढोल-नगाड़ो के साथ गणेश जी को अपने घर लाते हैं। दस दिनों तक घर में उनका पूजन किया जाता है और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। ग्यारहवें दिन धूमधाम के साथ गणेश जी का विसर्जन कर दिया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 22 अगस्त को मनाई जाएगी। इस मौके पर जानते हैं गणेश जी के जन्म की पूरी कथा और क्यों कहा जाता है उन्हें गणपति...