फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2018: इस समय गणपति स्थापना का समय रहेगा सबसे शुभ, जानिए पूजा का मुहूर्त

Wed, 12 Sep 2018 01:29 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ganesh utsav
विज्ञापन

13 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इसी तिथि पर सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गणेश का जन्म हुआ था। भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। भगवान गणेश का जन्म चतुर्थी को मध्याह्न काल में हुआ था। इसलिए मध्याह्न काल में ही भगवान गणेश की पूजा और प्रतिमा की स्थापना की जाती है इस समय को बेहद शुभ समय माना गया है।

विज्ञापन


गणपति की विधिवत स्थापना और पूजा-अर्चना करने से ही सारे दुखों का हरण और जीवन मंगलमय होता है।गणेशोत्सव का प्रसिद्ध महापर्व इस साल श्री गणेश चतुर्थी 13 सितम्बर 2018 गुरुवार से प्रारम्भ होकर 23 सितम्बर 2018 रविवार को गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होगा।

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त: बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है इसलिए बाजार से गणेश जी मूर्ति को घर पर लाना शुभ रहेगा।

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ:  12 सितंबर दिन बुधवार को शाम 4:07 से

चतुर्थी तिथि समाप्त: 13 सितंबर दिन गुरूवार को दोपहर 2:51 बजे तक

गणेश पूजन मुहूर्त:  13 सितंबर दिन गुरूवार को सुबह 11:02 से 13:31 तक 

गणेश जी की मूर्ति लाने का मुहूर्त: 12 सितम्बर को मध्याह्न 3:30 से सांयकाल 6:30 तक

                                             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें