फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चातुर्मास आरंभ, भगवान विष्णु करेंगे चार माह विश्राम और जानिए क्यों चले जाते हैं योगनिद्रा में

Fri, 24 Jul 2026 08:01 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

चातुर्मास के शुरू होने के साथ सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं और भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा में होते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा।
विज्ञापन
Chaturmas 2026: देवशयनी एकादशी पर शुरू होगा चातुर्मास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है और इस दिन से ही भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा में क्षीर सागर में विश्राम के लिए चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास शुरू हो जाता है। चातुर्मास के शुरू होने के साथ ही सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं। चातुर्मास के शुरू होने के साथ ही कई तरह के नियमों का पालन करना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा में क्यों जाते हैं और क्या है इसका पौराणिक महत्व। 
विज्ञापन


चार महीने तक शुभ और मांगलिक कार्य के लिए मुहूर्त नहीं
देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास शुरू होता है और सभी तरह के शुभ कार्य चार महीनों के लिए थम जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी कारण इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन और अन्य मांगलिक संस्कारों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं माने जाते। मान्यता है कि भगवान विष्णु की कृपा और साक्षी के बिना संपन्न किए गए शुभ कार्य पूर्ण फल नहीं दे पाते, इसलिए चातुर्मास के दौरान ऐसे आयोजनों से परहेज किया जाता है। जहां शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं तो वहीं चातुर्मास को साधना, भक्ति और आत्मिक उन्नति का श्रेष्ठ समय माना गया है। इस दौरान भगवान की पूजा-आराधना, जप-तप, भजन-कीर्तन, सत्संग, कथा श्रवण, भागवत पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व बताया गया है। 

राजा बलि की कथा से जुड़ा है चातुर्मास का महत्व
चातुर्मास में भगवान विष्णु के चार महीने की योग निद्रा के पीछे एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार, राजा बलि बहुत ही पराक्रमी राजा थे और उनके बढ़ते प्रभाव से देवताओं को चिंता होने लगी, तब सभी देवता भगवान विष्णु के पास गए और  भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण कर उनसे तीन पग भूमि दान में मांगी। राजा बलि महान दानी भी थे और बिना किसी संकोच के भगवान वामन की इच्छा स्वीकार कर ली। इसके बाद भगवान ने विराट रूप धारण किया। पहले पग में उन्होंने संपूर्ण पृथ्वी और आकाश को नाप लिया, जबकि दूसरे पग में स्वर्ग लोक, तीसरे पग के लिए कोई स्थान शेष नहीं बचा, तब राजा बलि ने विनम्रतापूर्वक अपना सिर भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया। राजा बलि की अद्भुत दानशीलता, भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें पाताल लोक का स्वामी बनने का वरदान दिया। तब राजा बलि ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की कि वे सदैव उनके साथ निवास करें। भक्त की इस भावना का सम्मान करते हुए भगवान ने यह वरदान दिया कि वे प्रत्येक वर्ष चार माह तक पाताल लोक में उनके साथ रहेंगे। इसी मान्यता के आधार पर देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक का समय भगवान विष्णु की योगनिद्रा का काल माना जाता है। 

Sawan Vrat: सावन में पूरे महीने का व्रत रखना चाहते हैं, तो जान लें निमय, सावधानियां और खानपान टिप्स

विज्ञापन

Chaturmas 2026: 25 जुलाई से वर्जित होंगे मांगलिक कार्य, सुख-समृद्धि के लिए चातुर्मास में करें राशि अनुसार उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें