फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2023: आज देवशयनी एकादशी पर करें यह उपाय, धन लाभ के साथ जीवन में मिलेगी सुख शांति

Thu, 29 Jun 2023 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

देवशयनी एकादशी वर्ष का वह दिन होता है जब भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी पर जागते हैं। मान्यता के अनुसार इस दौरान धरती का संचालन भगवान शिव करते हैं।
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी के दिन दान का बहुत महत्व है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Devshayani Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत ही महत्व है। वहीं आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस साल 29 जून, बृहस्पतिवार को देवशयनी एकादशी है। सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी वर्ष का वह दिन होता है जब भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी पर जागते हैं। मान्यता के अनुसार इस दौरान धरती का संचालन भगवान शिव करते हैं। इस एकादशी तिथि को यदि व्यक्ति श्रद्धा पूर्वक विष्णु जी का पूजन करता है और कुछ उपाय करता है तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है एवं जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

विज्ञापन


देवशयनी एकादशी के उपाय

  • देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और घर में सुख-शांति आती है।
  • इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा कर व्रत का पालन करें,विष्णु सहस्त्रनाम या गोपालसहस्त्र्नाम का पाठ करें।ऐसा करने से आपकी संतान योग्य बनती है और उनके कष्टों का निवारण होता है।  
  • आंवला भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस दिन जल में आँवले का रस डालकर सूर्योदय से पूर्व स्नान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है और प्राणी के सारे पाप दूर हो जाते हैं।
  • देवशयनी एकादशी के दिन श्री नारायण का कच्चे दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसा करने से आपके घर में धन का आगमन बना रहेगा और जातक को जीवन में कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है, उसका घर सदैव धन धान्य से भरा रहता है।
  • शंख की ध्वनि आध्यात्मिक शक्ति से संपन्न होती है। इसकी ध्वनि जहां तक पहुंचती है,सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है साथ ही वहां तक के वातावरण में रहने वाले सभी कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। इस दिन पूजा करने के उपरांत शंख का जल पूरे घर में छिड़क देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • देवशयनी एकादशी के दिन दान का बहुत महत्व है। अगर आपके घर में कोई बहुत बीमार रहता है तो जरुरतमंदों को फल, दवाइयां और वस्त्र दान करने चाहिए। इससे आपको स्वयं मानसिक शांति अनुभव तो होता ही है साथ ही मान्यता है कि इससे व्यक्ति के रोग कटने लगते हैं और वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाता है।
  • इस दिन रात्रि के समय भगवान नारायण की प्रसन्नता के लिए नृत्य, भजन-कीर्तन और स्तुति के द्वारा जागरण करना चाहिए। जागरण करने वाले को जिस फल की प्राप्ति होती है। वह हज़ारों वर्ष तपस्या करने से भी नहीं मिलता। इस दिन मंदिर, तुलसी के नीचे और नदियों के किनारे दीपदान करने से श्री हरि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • देवशयनी एकादशी के दिन स्नान करके घर या मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाकर गीता का पाठ अवश्य ही करें, ऐसा करने से आपके पितृ प्रसन्न होते हैं, पितरो का आशीर्वाद मिलता है एवं घर के लोग तरक्की करते हैं।

Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग

विज्ञापन

Sawan 2023: इस बार सावन में शिव जी के साथ भगवान विष्णु भी बरसाएंगे अपनी कृपा, जानिए क्यों बन रहा ये खास संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें