सार
Dev Uthani Ekadashi: कार्तिक मास में आने वाली देवउठनी एकादशी को हिंदू धर्म में बेहद शुभ तिथि माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की आराधना और तुलसी-शालिग्राम विवाह के लिए विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाता है।
Dev Uthani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि चार महीने की योगनिद्रा के बाद श्रीहरि इसी दिन जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह की भी विशेष परंपरा है।
देवउठनी एकादशी का संबंध भगवान विष्णु की चार महीने की योगनिद्रा से जुड़ा हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा के लिए चले जाते हैं। इस तिथि को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रीहरि योगनिद्रा से जागते हैं। इसी वजह से इस दिन को देवउठनी या देवोत्थान एकादशी कहा जाता है।
देवउठनी एकादशी के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि
देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि को जगाने की क्या है वजह?
हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है। मान्यता है कि जब श्रीहरि योगनिद्रा में रहते हैं, तब विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। वहीं, देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इसके बाद शादी-विवाह समेत अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। यही वजह है कि इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन भी किया जाता है।
देवउठनी एकादशी पर कैसे जगाए जाते हैं श्रीहरि?
देवउठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, शंख, घंटा और मृदंग बजाकर श्रीहरि को योगनिद्रा से जगाया जाता है। इस दौरान भगवान से संसार में शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने की प्रार्थना की जाती है। इसके बाद भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराकर विधि-विधान से पूजन किया जाता है। पूजा में सिंघाड़ा, कंद, नया आलू, गुड़ और गन्ना जैसी मौसमी चीजें अर्पित करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि इन वस्तुओं का भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम, घर आएगी सुख-समृद्धि