इस वर्ष देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को है। दिवाली के बाद आने वाला एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है, जो हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी को देवोत्थान और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चार महीने तक चलना वाला चातुर्मास खत्म हो जाता है। चातुर्मास के खत्म होने के साथ दोबारा से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर विशेष रूप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी पर व्रत रखने और विधि-विधान के साथ पूजा करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है।
देवउठनी एकादशी तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त क्या है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर है, वहीं इस एकादशी का समापन 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा। इस तरह से देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा।
देवउठनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष देवउठनी एकादशी पर पूरे दिन रवियोग का संयोग रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त।
- ब्रह्रा मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
देवउठनी एकादशी का धार्मिक महत्व
देवउठनी एकादशी को हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी को बहुत ही शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवावन विष्णु इस एकादशी पर जागते हैं और सभी तरह के शुभ मांगलिक कार्य दोबारा से शुरू हो जाते हैं। भगवान विष्णु आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से योगनिद्रा में जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। इस दिन तुलसी का विवाह शालिग्राम से कराया जाता है। देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
कब से छठ महापर्व शुरू? जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या ऊषा अर्घ्य समेत पूरी जानकारी