फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

December Vrat Tyohar List: साल 2024 का आखिरी माह शुरू, यहां देखें दिसंबर के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Mon, 02 Dec 2024 07:28 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

December Vrat Tyohar List: बस कुछ दिनों में साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। यह वर्ष सभी के लिए नए अध्याय के समान है। 
विज्ञापन
December Vrat Tyohar List - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

December Vrat Tyohar List: बस कुछ दिनों में साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। यह वर्ष सभी के लिए नए अध्याय के समान है। माना जाता है कि जब भी किसी वर्ष की शुरुआत होती है, तो हर व्यक्ति नई योजनाओं व लक्ष्य का निर्माण करता है। इस दौरान कुछ लोग रुके हुए कार्य और नए व्यापार के लिए भी नववर्ष का इंतजार करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी नया साल सभी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। हालांकि साल 2024 का समापन भी कई शुभ योग के साथ हो रहा है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वर्तमान में दिसंबर माह चल रहा है। इस माह की शुरुआत मार्गशीर्ष अमावस्या से हो चुकी है। यह दिन पितरों की पूजा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ है। इसके अलावा इस माह में अन्नपूर्णा जयंती, सफला एकादशी और विवाह पंचमी जैसे मुख्य पर्व भी मनाए जाएंगे, जो साल के अंत को और खास बना रहे हैं। ऐसे में आइए इस माह के संपूर्ण व्रत त्योहारों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर माह के व्रत त्योहार 

 

  • 1 दिसंबर - मार्गशीर्ष अमावस्या
  • 6 दिसंबर - विवाह पंचमी
  • 7 दिसंबर - चम्पा षष्ठी
  • 8 दिसंबर - भानु सप्तमी
  • 11 दिसंबर -मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती और गुरुवायुर
  • 12 दिसंबर- मत्स्य द्वादशी
  • 14 दिसंबर -दत्तात्रेय जयंती
  • 15 दिसंबर -अन्नपूर्णा जयंती और त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस डे 
  • 26 दिसंबर- सफला एकादशी
  • 30 दिसंबर- सोमवती अमावस्या 

---------------------------------------------------



दिसंबर माह के ग्रह गोचर 

 

  • 02 दिसंबर -शुक्र का मकर राशि में गोचर
  • 07 दिसंबर-मंगल कर्क राशि में वक्री
  • 11 दिसंबर-बुध का वृश्चिक राशि में उदय
  • 16 दिसंबर-बुध वृश्चिक राशि में मार्गी

 

विवाह पंचमी 2024
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस साल विवाह पंचमी का पर्व 6 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन ध्रुव योग का निर्माण होगा, जो रात 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। 

मोक्षदा एकादशी
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे 'मौना एकादशी' या 'मौन अग्यारस' भी कहा जाता है। इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। 

मंगल कर्क राशि में वक्री
ज्योतिष गणना के अुसार मंगल ग्रह 7 दिसंबर, 2024 को सुबह 5 बजकर 01 मिनट पर कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। वह  24 फरवरी, 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें