Christmas 2021: आज क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि ये पर्व ईसाई धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है लेकिन आजकल इस पर्व को सभी धर्म के लोग मनाते हैं। खासकर के बच्चों का यह सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। मान्यता है कि क्रिसमस की रात सांता क्लॉज़ आएंगे और सभी की मनोकामनाएं पूरी करेंगे। आइए जानते हैं क्रिसमस के पर्व के महत्व और कथा के बारे में-
क्रिसमस का महत्व
क्रिसमस का महत्व ईसाइयों के लिए बहुत अधिक होता है। प्रभु यीशु के जन्म के अवसर पर यह त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस का पर्व ईसाइयों में ही नहीं सभी धर्मों में पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी की क्रिसमस का पर्व 1 दिन का नहीं बल्कि पूरे 12 दिन का पर्व है और यह पर्व क्रिसमस की पूर्व संध्या से शुरू हो जाता है। क्रिसमस ईव यानि क्रिसमस की पूर्व संध्या धार्मिक और गैर-धार्मिक दोनों परंपराओं से जुड़ी है। इन परम्पराओं का मुख्य केंद्र प्रभु यीशु का जन्म है। ईसाई धर्म में भी अपनी विभिन्न संप्रदाय हैं जिनकी अलग परंपराएं हैं। इस दिन रोमन कैथोलिक और एंग्लिकन मिडनाइट मास का आयोजन करते हैं। लुथेरन कैंडल लाइट सर्विस और क्रिसमस कैरोल के साथ जश्न मनाते हैं। कई एवेंजेलिकल चर्च में शाम की सेवाओं का आयोजन होता है जहां परिवार पवित्र भोज बनाते हैं।