छोटी दिवाली पर करें ये पांच उपाय
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दौरान उनके नाम का दीपक भी जलाएं। मान्यता है कि इससे यम देव की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय भी समाप्त होता है।
- छोटी दिवाली के दिन भगवान कृष्ण और मां कालिका की आराधना करनी चाहिए। इससे परिवार से सभी नकारात्मकता दूर होती हैं।
- छोटी दिवाली के दिन तेल से मालिश करें। फिर आप स्नान कर लें। मान्यता है कि चतुर्दशी को तेल में लक्ष्मी जी और सभी जलों में मां गंगा निवास करती हैं। इसलिए तेल मालिश करने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होने लगता है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हनुमान जी की भी विशेष पूजा करनी चाहिए। इससे साधक के बल में वृद्धि और जीवन में खुशियों का वास होता है।
- छोटी दिवाली के दिन 14 दीपक जलाने की पंरपरा सदियों से चली आ रही है। इस दौरान आप पहला दीया रात में घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर कूड़े के ढेर के पास रखें। दूसरा आप सुनसान देवालय में रख दें। ध्यान रहें इसे घी से जलाएं। वहीं तीसरे दीये को आप मां लक्ष्मी और चौधा दीया माता तुलसी के समक्ष जलाते हैं। पांचवां दीया घर के दरवाजे के बाहर जलाता है और छठा पीपल के पेड़ के नीचे। इस दौरान आप सातवां दीया किसी मंदिर में जलाए। वहीं आठवां दीया घर में जहां कूड़ा रखा जाता है। नौवां दीया घर के बाथरूम में जलाएं और दसवां दीया घर की छत की मुंडेर पर। ग्यारहवां दीया घर की छत और बारहवां दीया खिड़की के पास जलाएं। तेरहवें दिये को बरामदे में जलाकर रख दें। चौदहवां दीया रसोई में जलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।