फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhoti Diwali 2024: नरक चतुर्दशी के दिन कितने दीये जलाना होता है शुभ? यहा जानें नियम

Wed, 30 Oct 2024 07:45 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शास्त्रों में छोटी दिवाली के दिन दीये जलाने की संख्या तय है। ऐसे में आइए जानते हैं छोटी दिवाली के दिन कितने दीये जलाने चाहिए?
विज्ञापन
Chhoti Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Choti Diwali 2024: आज यानी छोटी दिवाली 30 अक्तूबर दिन बुधवार को मनाई जाएगी। यह पर्व दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन भी दीपक जलाने की परंपरा है, लेकिन शास्त्रों में छोटी दिवाली के दिन दीये जलाने की संख्या तय है। ऐसे में आइए जानते हैं छोटी दिवाली के दिन कितने दीये जलाने चाहिए और कौन-कौन से स्थानों पर इन दीयों को रखना चाहिए।
विज्ञापन

 
छोटी दिवाली पर कितने दीये जलाए जाते हैं? 
छोटी दिवाली यानी कि नरक चौदस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ती है। इस दिन 14 दीपक जलाने की परंपरा है। छोटी दिवाली के दिन एक दीपक यमराज के निमित्त भी जलाया जाता है। वहीं, दूसरा दीया मां काली के लिए जलाया जाता है और तीसरा दीया भगवान श्री कृष्ण के लिए। इसके अलावा चौथा दीया घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है और पांचवा दीपक घर की पूर्व दिशा में जलाया जाता है। छोटी दिवाली के दिन यह बेहद शुभ माना जाता है।
 

Choti Diwali 2024: नरक चतुर्दशी के दिन क्यों मनाई जाती है छोटी दिवाली? जानें इसका महत्व

विज्ञापन

इसके साथ ही छोटी दिवाली के दिन छठा दीपक घर की रसोई में मां अन्नपूर्णा के लिए जलाया जाता है, जबकि सातवां दीया घर की छत पर जलाया जाता है। वहीं आठवां दीया तुलसी के माता के लिए जलता है। बाकी के अन्य दीपक आप घर की बालकॉनी में या घर की सीढ़ियों के आस पास भी लगा सकते हैं। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि ये दीपक सरसों के तेल में जलाएं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि छोटी दिवाली के दिन जलने वाले इन 14 दीपक की संख्या घर के मंदिर के आगे जलने वाले दीये से अलग होनी चीहिए। 
 

Choti Diwali 2024: शुभ योग में छोटी दिवाली कल, सुख-समृद्धि के लिए करें ये पांच उपाय

विज्ञापन

छोटी दिवाली के दिन पहले अपने इष्ट देव या घर में स्थापित देवी-देवता के आगे घी का दीपक जलाएं। इसके बाद भी 14 दीयों को घर के अलग-अलग स्थानों पर जलाकर रखें। छोटी दिवाली के दिन 14 दीयों को जलाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि दीपक को ऐसी जगह रखें जहां गलती से भी किसी का पैर न लगे।
 

Diwali 2024: दीपावली पर कौन से उपहार न दें और न ही लें, शास्त्रों में माना गया है अशुभ



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें