फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की तिथियां

Mon, 16 Feb 2026 07:01 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस वर्ष चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है। 
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2026 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chaitra Navratri 2026:  हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इसी के साथ नए हिंदू विक्रम संवत की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही नया साल शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। चैत्र नवरात्रि पर नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा होती है। पहले दिन प्रतिपदा तिथि से घट स्थापना होती है। आइए जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है कन्या पूजन का तिथि क्या है। 
विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू
  • पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। 
  •  चैत्र प्रतिपदा तिथि 19 मार्च से शुरू होगी। जो सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी। जिसका समापन 20 मार्च को होगा। 
  • उदया तिथि के अनुसार 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत को होगी। 
  • चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च को शुक्रवार होगी। 

शुक्रादित्य राजयोग से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, इन तीन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या पूजन कब ?
नवरात्रि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। जिसमें अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है। इन दोनों ही तिथियों पर कन्या पूजन किया जाता है।  साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 26 मार्च और नवमी तिथि 27 मार्च को होगी। 

चैत्र नवरत्रि 2026 नौ दिन और नौ देवियां

19 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 1-  अमावस्या, प्रतिपदा माँ शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
20 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 2- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
21 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 3- मां चंद्रघंटा पूजा
22 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 4- मां कुष्मांडा पूजा
23 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 5-  मां स्कंदमाता पूजा
24 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 6- मां कात्यायनी पूजा
25 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 7- मां कालरात्रि पूजा
26 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 8- मां महागौरी पूजा
27  मार्च 2026- नवरात्रि दिन 9- मां सिद्धिदात्री पूजा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें