फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021: दो शुभ योग में आरंभ होंगे चैत्र नवरात्रि, जानिए घटस्थापना मुहूर्त और तिथियां

Mon, 05 Apr 2021 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • इस बार चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2021: नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chaitra Navratra 2021: चैत्र नवरात्रि बस कुछ ही दिनों बाद आरंभ हो जाएंगे। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर घट स्थापना करने के साथ ही नवरात्रि का पर्व आरंभ हो जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि का आरंभ दो विशेष शुभ योग के साथ होगी।
विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे और सूर्य भी 13 अप्रैल की मध्य रात्रि में मेष राशि में भ्रमण करने लगेंगे। नवरात्रि का आरंभ अश्विन नक्षत्र में होगा जिन्हें ज्योतिष में आरोग्य के देवता माने जाते हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा शुभफल देने वाले देवगुरु बृहस्पति भी नवरात्रि से पहले मकर राशि को छोडकर कुंभ राशि में आ जाएंगे।

हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बड़ा महत्व है। मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए चैत्र नवरात्रि में माता के नौ रूपों की आराधना की जाती है। उनके लिए व्रत रखा जाता है। चैत्र नवरात्रि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हो जाती है। इस दिन से हिन्दू नव वर्ष भी प्रारंभ होता है। मान्यता है कि इसी तिथि को ही सृष्टि की रचना हुई थी। इसके अलावा नवरात्रि की नवमी तिथि भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। कहते हैं त्रेतायुग में इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने समस्त संसार को मर्यादा में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कैसे करना है इसका पाठ पढ़ाया था। धार्मिक पक्ष के अलावा देखें तो नवरात्रि का यह पावन पर्व नारीशक्ति का भी प्रतीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त
शुभ मुहूर्त- 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक
शुभ मुहूर्त की अवधि- 04 घंटे 15 मिनट

चैत्र नवरात्रि  2021 तिथियां
नवरात्रि का पहला दिन    13 अप्रैल 2021     शैलपुत्री
नवरात्रि का दूसरा दिन    14 अप्रैल 2021    ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि का तीसरा दिन    15 अप्रैल 2021    चंद्रघंटा
नवरात्रि का चौथा दिन    16 अप्रैल 2021    कूष्मांडा
नवरात्रि का पांचवां दिन    17 अप्रैल 2021    स्कंदमाता
नवरात्रि का छठा दिन    18 अप्रैल 2021    कात्यायनी
नवरात्रि का सातवां दिन    19 अप्रैल 2021    कालरात्रि
नवरात्रि का आठवां दिन    20 अप्रैल 2021    महागौरी
नवरात्रि का नौवां दिन    21 अप्रैल 2021    सिद्धिदात्री
नवरात्रि का दसवां दिन    22 अप्रैल 2021    व्रत पारण
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें