फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि, जानें क्या करें और क्या न करें

Tue, 17 Mar 2020 06:37 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
chaitra navratri 2020
विज्ञापन
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। इस बार यह त्योहार 25 मार्च से है। नवरात्रि में नौ दिनों तक देवी भगवती की पूजा-आराधना का उत्सव चलता है। नौ दिनों तक लोग सादगी पूर्वक व्रत रखकर मां से मन की मनोकामनाएं मांगते है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। घरों पर नवरात्रि की तैयारियां बहुत पहले से ही होने लगती हैं। शास्त्रों में नवरात्रि पूजा करने के कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


नवरात्रि में क्या करें

1- नवरात्रि पर प्रतिदिन जाना चाहिए मंदिर
नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की उपासना का समय होता है। ऐसे में साधक को नवरात्रि में प्रतिदिन पास के मंदिर में जाकर मां दुर्गा का दर्शन करें।

2- नौ दिनों तक व्रत रखें
नवरात्रि पर नौ दिनों तक व्रत रखने से मां की कृपा के साथ मन और शरीर साफ हो जाता है।

3- नौ दिनों तक मां दुर्गा की विशेष श्रृंगार करें 
नौ दिनों तक देवी मां का विशेष श्रृंगार करना चाहिए। उन्हे हर दिन नए वस्त्र और ताजे फूलों से उनका श्रृंगार करना चाहिए।

4- अंखड ज्योति जलाएं
नवरात्रि पर अगर आप उपवास रखते हैं तो माता की चौकी के पास गाय के घी का अखंड ज्योति जरूर जलाएं। ये अखंड ज्योति हमेशा घर पर जलनी चाहिए।

5- अष्टमी तिथि पर विशेष पूजा कर कन्या को भोजन कराएं
अष्टमी तिथि पर मां की विशेष पूजा करे कन्याओं की भोजन करा कर उन्हें दक्षिणा दें। 

6- दुर्गा सप्तशी का पाठ जरूर करें
नवरात्रि के नौ दिनों में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशी का पाठ जरूर करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है जो व्यक्ति दुर्गा सप्तशी का पाठ करता है उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है।
विज्ञापन


नवरात्रि पर क्या न करें
- नवरात्रि पर घर के भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- नवरात्रि पर व्यक्ति को दाढ़ी, नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
- नवरात्रि पर किसी व्यक्ति से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।
- नवरात्रि पर व्यक्ति को मांस और मदिरा से दूरी बना करा रखनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें