चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 06 अप्रैल से हो रही है। शक्ति का यह महापर्व 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। नवरात्रि में 9 दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इसके लिए लोग अपने घरों पर नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हैं और इसके लिए कई तैयारियां की जाती है। दुर्गा पूजा और कलश स्थापना में कई तरह की चीजों की जरूरत होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है।
कलश स्थापना और पूजा में लगने वाली सामग्री
1- नवरात्रि में घर पर मां दुर्गा की फोटो या मूर्ति को स्थापित करने के लिए लकड़ी की चौकी का होना जरूरी है।
2- माता को लाल रंग का कपड़ा बहुत पसंद होता है ऐसे में चौकी पर बिछाने के लिए लाल कपड़ा जरूर होना चाहिए। लेकिन कभी भी भूलकर माता की चौकी पर सफेद या काले रंग का कपड़ा नहीं रखना चाहिए।
3- नवरात्रि पर कलश स्थापना के साथ माता की पूजा-आराधना का सिलसिला शुरू हो जाता है जो 9 दिनों तक चलता है। कलश स्थापना में सोने, चांदी या मिट्टी के कलश का प्रयोग किया जा सकता है।
4- कलश स्थापना और मां दुर्गा की पूजा में आम के पत्तों का होना बहुत जरूरी होता है। आम के पत्तों से तोरड़ द्वार बनना चाहिए।
5- नवरात्रि में कलश स्थापना और पूजा में जटा वाला नारियल के साथ पान, सुपारी, रोली, सिंदूर, फूल और फूल माला,कलावा और अक्षत यानि सबूत चावल होना चाहिए।
6- हवन के लिए आम की सूखी लकड़ी, कपूर, सुपारी, घी और मेवा जैसी सामग्री का होना आवश्यक है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त अभिजित है, जो दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक है। देवी के सभी साधकों को इसी इसी अवधि के दौरान कलश स्थापना करने का प्रयास करना चाहिए।
चैत्र नवरात्रि तिथि 2019
प्रतिपदा — 6 अप्रैल 2019 — घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
द्वितीया — 7 अप्रैल 2019 — ब्रह्मचारिणी पूजा
तृतीया — 8 अप्रैल 2019 — चन्द्रघन्टा पूजा
चतुर्थी — 9 अप्रैल 2019 — कूष्माण्डा
पंचमी — 10 अप्रैल 2019 — स्कन्दमाता पूजा
षष्ठी — 11 अप्रैल 2019 — कात्यायनी पूजा
सप्तमी — 12 अप्रैल 2019 — कालरात्रि पूजा
अष्टमी — 13 अप्रैल2019 — महागौरी पूजा, कन्या पूजन
नवमी — 14 अप्रैल 2019 — सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारण
नवरात्रि के 9 दिनों में कलश स्थापना और अखंड ज्योति के साथ देवी दुर्गा की करवाएं विशेष पूजा।