Why Basant Panchami Is Celebrated: बसंत पंचमी एक हिंदू त्योहार है, जो आमतौर पर फरवरी में वसंत ऋतु के दौरान मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, जो ज्ञान, संगीत और शिक्षा की देवी हैं। बसंत पंचमी को श्रीपंचमी, ज्ञान पंचमी भी कहा जाता है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरे वर्ष को छह ऋतुओं में बांटा गया है, जिसमें बसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु और शिशिर ऋतु शामिल हैं। इन ऋतुओं में से बसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है और इसी कारण जिस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है, उस दिन को बसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं क्यों मानई जाती है बसंत पंचमी और कब इस पर्व को मनाने की हुई शुरुआत।