इस साल 14 फरवरी को वसंती पचंमी है। यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। वसंती पचंमी के दिन लोग मां सरस्वती की पूजा करते हैं और उन्हें पीले या सफेद वस्त्र पहनाते हैं। साथ ही इस दिन पकवानों का भोग भी सरस्वती मां को लगाते हैं। सनातन धर्म में मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व बताया है, क्योंकि ये ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस साल वसंत पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त कब है...
Basant Panchami 2024: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय
मां सरस्वती के इन मंत्रों का करें जाप
1- ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।
2- शारदा शारदांभौजवदना, वदनाम्बुजे ।
सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रियात्।