फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और धन-धान्य में होगी वृद्धि

Mon, 13 Jul 2026 05:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर जहां पितरों को तर्पण और पिंडदान दिया जाता है वहीं इस तिथि पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार दान करना भी बहुत फलदायी होता है। 
विज्ञापन
1 of 13
आषाढ़ अमावस्या 2026 राशि के अनुसार दान - फोटो : अमर उजाला
Ashadha Amavasya 2026: हिंदू धर्म में आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। यह बहुत ही शुभ और पुण्यदायी माना जाती है। अमावस्या तिथि हर माह आती है और इस बार 14 जुलाई  2026 को आषाढ़ माह की अमावस्या है। इस दिन पितरों को तर्पण करने के अलावा भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान होता है। अमावस्या तिथि पर पितरों को तर्पण, पिंडदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा अमावस्या तिथि अगर अपनी राशि अनुसार दान किया जाय तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार किन-किन चीजों का दान आषाढ़ अमावस्या के दिन करना अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आषाढ़ माह की अमावस्या पर गुड़, गेहूं और जल का दान करना बहुत ही लाभकारी और अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आषाढ़ अमावस्या के दिन गरीबों को धन और अन्न का दान करना अच्छा रहेगा। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को अमावस्या के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और छात्रों की किताब और पेन का दान करें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आषाढ़ अमावस्या पर कर्क राशि वालों को धन और फल का दान करना शुभ और फलदायी रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आषाढ़ अमावस्या के दिन शहद, चना और गुड़ का दान करें। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
आषाढ़ अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हरे चीजों का दान करें। इससे कुंडली में बुध भी मजबूत होगा और मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलेगी। 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
आषाढ़ अमावस्या के दिन तुला राशि वालों को सफेद चीजों का दान करना बहुत ही शुभ और फलदायी होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि पर गुड़ और लाल कपड़ों का दान करना बहुत ही शुभ लाभकारी माना जाता है। 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों को आषाढ़ अमावस्या पर पीले कपड़े और मिठाई का दिन करना बहुत ही पुण्य लाभकारी होता है।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों को आषाढ़ अमावस्या की शाम को मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन करें और काले तिल और काली उड़द दाल का दान करना शुभ माना जाता है। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आषाढ़ अमावस्या के दिन सरसों का तेल, जूते, चप्पल और कपड़ों का दान करना शुभ रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों को आषाढ़ अमावस्या पर जल और पीले रंग की चीजों का दान करना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। 

Pradosh Vrat July: 11 या 12 जुलाई कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त
Sawan 2026: शिवलिंग पर 3 पत्तियों वाला बेलपत्र ही क्यों चढ़ाया जाता है? जानें इसके पीछे की मान्यता

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें