फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में शुरू कर सकते हैं कौन-कौन से व्रत ? जानें लिस्ट और उनका प्रभाव

Mon, 13 Jul 2026 04:18 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan 2026: सावन के महीने में केवल भगवान शिव की पूजा-अर्चना ही नहीं, बल्कि कई विशेष व्रतों की शुरुआत करना भी अत्यंत शुभ होता है। इस माह में श्रद्धा और नियमपूर्वक रखे गए व्रत व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Sawan 2026: इस बार सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होने जा रही है। हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि, इस पूरे माह में देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा, अभिषेक, जप और उपवास करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सावन के महीने में केवल भगवान शिव की पूजा-अर्चना ही नहीं, बल्कि कई विशेष व्रतों की शुरुआत करना भी अत्यंत शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन मास में श्रद्धा और नियमपूर्वक रखे गए व्रत व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही इन व्रतों के प्रभाव से मनोकामनाओं की पूर्ति, संतान सुख, उन्नति और आध्यात्मिक प्रगति के भी योग बनते हैं। आइए जानते हैं कि सावन के महीने में किन-किन व्रतों की शुरुआत करना शुभ माना जाता है।
Pitru Paksha 2026: इस साल कब शुरू होंगे श्राद्ध ? जानें डेट, तिथियां और महत्व
विज्ञापन

2 of 4
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
सावन 2026 
  • वर्ष 2026 में सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक रहेगा। 
  • पहला सोमवार- 3 अगस्त, 
  • दूसरा सोमवार- 10 अगस्त, 
  • तीसरा सोमवार- 17 अगस्त 
  • चौथा सोमवार- 24 अगस्त 2026  
 

Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन शुरू, उससे पहले जान लें शिवलिंग पूजा के नियम

Guru Purnima 2026: 28 या 29 जुलाई, कब रखा जाएगा गुरु पूर्णिमा का व्रत? जानें सही तारीख और महत्व

विज्ञापन

3 of 4
Sawan 2026 - फोटो : adobe
सावन में शुरू कर सकते हैं कौन-कौन से व्रत?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में सोलह सोमवार व्रत, मंगला गौरी व्रत, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि व्रत की शुरुआत करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ये सभी व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हैं तथा इनका विशेष महत्व बताया गया है।
Sawan 2026: सावन माह के ये उपाय दिलाते हैं अशुभ ग्रहों के प्रभावों से छुटकारा और मिलती है महादेव की कृपा
विज्ञापन

4 of 4
Sawan 2026 - फोटो : adobe
मान्यता है कि सावन में श्रद्धा, संयम और नियमपूर्वक इन व्रतों का पालन करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इन व्रतों के प्रभाव से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, विवाह में आ रही रुकावटें समाप्त होने लगती हैं, दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और करियर व आर्थिक क्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बनते हैं। इसके साथ ही व्यक्ति को मानसिक तनाव, नकारात्मक विचारों और भय से मुक्ति मिलती है तथा मन में आत्मविश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए सावन का महीना इन व्रतों की शुरुआत के लिए सबसे शुभ और फलदायी माना गया है।
Rashi Parivartan Yog: सूर्य-चंद्रमा की युति से बनेगा खास योग, जानें किन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें