फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब है अपरा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Thu, 14 May 2020 08:14 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
apara ekadashi 2020
भगवान विष्णु को एकादशी तिथि प्रिय होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। आइए, जानते हैं ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अपरा एकादशी कब है? 

 
विज्ञापन

2 of 5
apara ekadashi 2020 - फोटो : file photo
कब है अपरा एकादशी 
  • 18 मई, सोमवार।
 
विज्ञापन

3 of 5
apara ekadashi 2020
अपरा एकादशी पूजा-विधि
  • अपरा एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • देवताओं को स्नान कराएं।
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु भगवान की पूजा का विधान है, इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करें।
  • अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आरती करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत रखें। एकादशी का व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है।
  • पूजा के बाद भगवान विष्णु को भोग अवश्य लगाएं। अपनी इच्छा के अनुसार भगवान विष्णु को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक आहार का भोग लगाया जाता है। भगवान के भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें।  
  • भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का उपयोग करना न भूलें।
  • भगवान को भोग लगाने के बाद उसका एक हिस्सा गाय को खिला दें और बाकी को प्रसाद के तौर पर सभी परिवार वालों को खिला दें।
 

4 of 5
apara ekadashi 2020
एकादशी के दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। अपरा एकादशी के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करना चाहिए। इस दिन किए हुए दान का कई गुना फल मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
apara ekadashi 2020
अपरा एकादशी शुभ मूहूर्त
  • 17 मई को दोपहर में 12 बजकर 44 मिनट से अगले दिन यानि 18 मई को दोपहर 3 बजकर 8 मिनट तक।

अपरा एकादशी पारणा मुहूर्त :
  • 19 मई, मंगलवार 5 बजकर 27 मिनट से 8 बजकर 11 मिनट तक।
अवधि:
  • 2 घंटे 43 मिनट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें