फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev Jayanti 2020: 22 मई को शनि जयंती, जानिए इस दिन से जुड़ी विशेष बातें

Thu, 14 May 2020 09:54 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शनि जयंती 2020 - फोटो : social media
शनि जयंती 22 मई को मनायी जाएगी। इस दिन शनि महाराज के जन्मोत्सव के रूप में विशेष आराधना की जाती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, शनि देव सूर्य और छाया के पुत्र हैं। इनका जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन हुआ था। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी शनि की विशेष भूमिका होती है। कुंडली में अगर शनि शुभ भाव में हो तो व्यक्ति को सबकुछ प्राप्त हो जाता है, लेकिन अगर शनि अशुभ भाव में होता है तो व्यक्ति तमाम तरह की परेशानियां और बीमारियां घेर लेती हैं।

हनुमान जी के इन उपायों को करने से दूर हो जाएगा वक्री शनि का अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 7
शनि जयंती 2020 मुहूर्त
शनि जयंती 2020 मूहूर्त
अमावस्या तिथि आरंभ - 21 मई 2020 रात्रि 9 बजकर 35 मिनट से
अमावस्या तिथि समाप्त - 22 मई 2020 रात्रि 11 बजकर 7 मिनट पर
विज्ञापन

3 of 7
शनि जयंती 2020
ज्योतिष में शनि देव
ज्योतिष शास्त्र में शनि को 'कर्मफलदाता' और 'न्यायाधीश' के नाम से जाना जाता है। कर्मफलदाता इसलिए क्योंकि शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो व्यक्ति बुरे काम करता है उसे शनि देव दंडित करते हैं। वहीं जो लोग अच्छे कर्म करता है शनि ग्रह उसे अच्छे फल देते हैं। वे एक न्यायाधीश की तरह लोगों का न्याय करते हैं।

4 of 7
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
शनि की चाल है सबसे धीमी
शनि ग्रह की चाल सभी नौ ग्रहों में से सबसे धीमी है। यह एक राशि से दूसरी राशि में पहुंचने में ढाई साल का वक्त लगाता है। पौराणिक कथा के अनुसार कहते हैं शनि एक टांग ले लगड़ाकर चलता है। शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल की होती है। शनि की धीमी चाल के कारण व्यक्ति को इसके परिणाम देर से प्राप्त होते हैं। 

हनुमान जी के इन उपायों को करने से दूर हो जाएगा वक्री शनि का अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

5 of 7
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
इन दो राशियों का स्वामी है शनि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। शनि मकर और कुंभ राशि का स्वामी है। इसलिए इन दो राशियों के जातकों के स्वभाव में शनि की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।
विज्ञापन

6 of 7
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
कुंडली में शनि देव
यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो जातक को इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। वहीं जब यह कमजोर होता है तो फिर यह उस जातक के लिए मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर देता है। इससे बचने के लिए ज्योतिष में शनि को मजबूत करने के उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शनि जयंती के दिन करें ये उपाय
शनि जयंती के दिन करें ये उपाय
शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनि देव न्याय के देवता है, अगर आप चाहते हैं कि शनि देव की बुरी नजर आप पर न पड़े तो किसी का भी बुरा नहीं करना चाहिए। आपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करें। ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें