फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया पर मां विंध्यवासिनी की श्रृंगार पूजा कराने का आखिरी मौका

Sat, 25 Apr 2020 01:01 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2020: अक्षय तृतीया के दिन मां विंध्यवासिनी की सामूहिक आरती का हिस्सा बने
विज्ञापन
विंध्याचल में स्थित जगत जननी मां विंध्यवासिनी के मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है । देवी शक्ति के 51 शक्तिपीठों में से एक विंध्यवासिनी शक्तिपीठ के बारे में ऐसी मान्यता है कि यह मां विंध्यवासिनी का निवास स्थान है, इसीलिए यह एक जाग्रत शक्तिपीठ भी है। यहां पर दैनिक माँ विंध्यवासिनी की चार आरती की जाती है जिससे श्रद्धालुओं को चार पुरुषार्थ- धर्म ,अर्थ ,काम ,मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


ब्रह्म मुहर्त में प्रातः चार बजे माँ की प्रथम मंगल आरती की जाती है इसमें माता रानी का स्वरूप बालावस्था का होता है। इस आरती से भक्तों को धर्म की प्राप्ति होती है जिससे उनका भविष्य मंगलमय होता है।

मध्यान्ह बारह बजे माँ की द्वितीय आरती की जाती है जिसे राजश्री आरती कहते हैं। इसमें मातारानी का स्वरूप राज राजेश्वरी युवावस्था का होता है। इस आरती से भक्तों को अर्थ अर्थात समृद्धि एवं वैभव की प्राप्ति होती है। जिससे मनुष्य धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन


सायंकाल सात बजे माँ की तृतीय संध्या (छोटी ) आरती होती है जिसमें माता का स्वरूप प्रौढ़ावस्था का होता है। इस आरती में भक्त को संतान तथा वंश वृद्धि की प्राप्ति होती है।

अक्षय तृतीया पर देवी विंध्यवासिनी के श्रृंगार से जीवन की समस्याएं होंगी दूर, मिलेगा धन लाभ का आशीर्वाद : 26-अप्रैल-2020

माँ की चतुर्थ शयन (बड़ी) आरती रात्रि साढ़े नौ बजे की जाती है इसमें माता का स्वरूप वैभवपूर्ण एवं वृद्धावस्था का होता है। इस स्वरुप का दर्शन व आरती में शामिल होने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है जो जन्म मरण के बंधनों से मुक्त होकर माँ के श्री चरणों में स्थान प्राप्त करता है।

इन चार आरतियों में चार बार उनका श्रृंगार विभिन्न रूप से किया जाता है। चार विभिन्न श्रृंगारों में माँ जीवन काल की चार अवस्था के रूपों को दर्शाती हैं। अक्षय तृतीया के दिन इनकी पूजा करके मंदिर में श्रृंगार करवाने से भक्तों पर कोई विपदाएं नहीं आती। देवी स्वयं समस्त परेशानियों से अपने भक्तों की रक्षा करती तथा उनका घर सुख-समृद्धि व सम्पन्नता से भर देती हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह से इस वर्ष मंदिर आम भक्तों के लिए बंद है लेकिन पुजारियों के द्वारा मां विंध्यवासिनी की पूजा सम्पन्न कराई जाती है।
विज्ञापन


अगर आप भी घर बैठे मां की श्रृंगार पूजा का शुभ फल प्राप्त करना चाहते हैं myjyotish.com ला रहा है आपके लिए एक खास मौका। जिसमें आप घर से ही मां विंध्यवासिनी की श्रृंगार पूजा करा सकते हैं। यह पूजा मंदिर के पुजारी द्वारा आपके नाम से पूरे विधि-विधान से कराई जाएगी। आरती शुरू होने से पहले पंडित जी द्वारा फोन पर आपका संकल्प कराया जाएगा तथा बाद में आपको प्रसाद भी भेजा जाएगा। 
अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर माँ विंध्यवासिनी का श्रृंगार करवाने के लिए अभी क्लिक करें।  https://bit.ly/2zg1vFF
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें