आज, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है लेकिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की विशेष परंपरा होती है। आइए जानते हैं आज सोना खरीदने का मुहूर्त क्या होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Akshaya Tritiya Gold Shopping Muhurat: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस अबूझ महूर्त माना जाता है, जिसका मतलब आज के दिन बिना विशेष मुहूर्त निकाले कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है।। इस वर्ष अक्षय तृतीया दो दिन यानि 19 और 20 अप्रैल है। अक्षय तृयीया पर सोना खरीदने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है अक्षय तृतीया तिथि पर किए गए धार्मिक कार्य जैसे पूजा-पाठ और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर शुभ खरीदारी और शुभ मांगलिक कार्य करने से इसके शुभ प्रभाव का क्षय कभी नहीं होता है। अक्षय तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम अवतरित हुए थे,जिन्हें चिरंजीवी यानी अक्षय माना गया है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया तिथि 2026
इस बार अक्षय तृतीया तिथियों में घट-बढ की वजह से 19 और 20 अप्रैल दो दिन है। पंचांग के अनुसार 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक द्वितीया तिथि रहेगी फिर इसके बाद से वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। कुछ ज्योतिषाचार्यो के अनुसार 20 अप्रैल को उदया तिथि के आधार अक्षय तृतीया मनाना ज्यादा शुभ रहेगा।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा
अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। अक्षय तृतीया पर किया गया शुभ काम और शुभ खरीदारी करने से इसमें कभी क्षय नहीं होता है। वहीं शास्त्रों में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना गया है। शास्त्रों में सोने को सबसे पवित्र और अक्षय धातु माना गया है। सोना देवी-देवताओं का धातु होता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से इसमें लंबे समय तक वृद्धि देखने को मिलती है। वहीं एक दूसरी धार्मिक मान्यता है जिसमें महाभारत की कथा है। अक्षय तृतीया पर भगवान सूर्यदेन ने युधिष्ठर को अक्षय पात्र दिया था, जिसमें पकाया गया भोजन कभी भी खत्म नहीं होता है। इसी वजह से अक्षय तृतीया पर सोना के अलावा बर्तन भी खरीदने की परंपरा है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया सोना खरीदने और निवेश करने का मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के दो शुभ मुहूर्त है। पहला मुहूर्त सुबह 09 बजकर 05 मिनट से लेकर 10 बजकर 42 मिनट तक। वहीं दूसरा मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 34 मिनट से शाम 6 बजकर 49 मिनट तक।