फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया पर बने धन योग में करें मां लक्ष्मी की पूजा

Thu, 13 May 2021 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Akshaya Tritiya 2021: मांगलिक कार्यों के लिए इस तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार,14 मई को अक्षय तृतीया का पर्व है। अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त है, जिसमें इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे किया जा सकता है। अक्षय का अर्थ होता है जिसका क्षय न हो। इसलिए इस दिन किए गए शुभ कार्य का कभी भी क्षय नहीं होता है। इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का ऐसा संयोग बना है जो इस दिन को और शुभ और प्रभावशाली बना रहा है। इस अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी योग नाम का शुभ योग बन रहा है। यह योग सुख, धन, वैभव और समृद्धि के लिए काफी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय तृतीया 2021 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य इस दिन मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस दिन वृष राशि में सूर्य बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। इस दिन शुक्र स्वराशि वृष में रहेंगे। इस पर शुभ संयोग यह भी बना है इस दिन चंद्रमा उच्च राशि होंगे। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा का शुक्र के साथ शुक्रवार को वृष राशि में गोचर करना, धन, समृद्धि और निवेश के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा संध्या काल में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में इस समय मंगल का संचार हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा के मिथुन राशि में आने से यहां धन योग का निर्माण होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Goddess Laxmi
ग्रहों की इस शुभ स्थिति में अबकी बार अक्षय तृतीया पर स्थायी संपत्ति जैसे जमीन, मकान की खरीदारी करना शुभ फलदायी होगा। इस दिन आप नए कारोबार और काम का आरंभ कर सकते हैं। जो लोग धन का निवेश या पुण्य का निवेश करना चाहते हैं उनके लिए भी दिन उत्तम है। पुण्य का निवेश से मतलब है कि जो लोग पुण्य फल पाना चाहते हैं जिससे अनेक जन्मों में उन्हें धन ऐश्वर्य मिले उनके लिए भी इस दिन दान करना अनंत गुणा फलदायी होगा।

4 of 5
laxmi
अक्षय तृतीया पर कैसे करें पूजा ?
दीवाली की तरह इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व है। आर्थिक सुख समृद्धि एवं धन की आवश्यकता आज मजदूर से लेकर मंत्री तक सब को है। यदि आप इस दिन  लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहें तो इस अवधि में बहुत ही साधारण विधि से कर सकते हैं। महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि व धनागमन हेतु व्रत रख सकती हैं।इस दिन लक्ष्मी जी की आराधना का सर्वाधिक महत्व है। प्रातः स्नान करके पुरुष सफेद तथा महिलाएं लाल वस्त्र पहन कर ,लक्ष्मी जी के चित्र या मूर्ति के आगे बैठ कर इन मंत्रों में से किसी एक या सभी की एक एक माला कर सकते हैं। कमल गटटे या स्फटिक की ही माला का प्रयोग करें।
1.ओम् श्रीं श्रियै नमः !!
2. हृीं ऐश्वर्य श्रीं धन धान्याधिपत्यै ऐं पूर्णत्व लक्ष्मी सिद्धयै नमः!!
3. ओम् नमो ह्ीं श्रीं क्रीं श्रीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी मम गृहे धनं चिन्ता दूरं करोति स्वाहा !!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshaya tritiya
आर्थिक उन्नति तथा अन्य समस्याओं के लिये अक्षय तृतीया पर यह उपाय करें
विधि: प्रातः काल स्नान आदि करके पूजा स्थान पर कंबल या दरी बिछा का पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठें ।थाली में रोली से अष्ट दल बना के मोतीशंख मध्य में रखें। यह मंत्र 11 या 108 बार पढ़ते  हुए
ओम श्रीं ही्ं दारिद्रये विनाशिनये धन धान्य समृद्धि देही देही नमः ।।सवा किलो साबुत चावल शंख पर चढ़ाते जाएं। कुछ चावल शंख में भरें, लाल कपड़े में बांधें।शेष चावल की खीर बना के बांट दें।शंख को तिजोरी या पूजा स्थान पर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें