Akshaya Tritiya 2021 Date: अक्षय तृतीया 14 मई 2021 शुक्रवार के दिन पड़ रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल यह त्योहार वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया सभी पापों का नाश करने वाली एवं सभी सुखों को प्रदान करने वाली शुभ तिथि है। इस तिथि पर किया गया कोई भी शुभ कार्य जरूर सफल होता है। इसलिए अक्षय तृतीया को विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार, धार्मिक अनुष्ठान और पूजा- पाठ के लिए सर्वश्रेष्ठ तिथि मानी गई है। सोना खरीदने के लिए यह बेहद ही श्रेष्ठ दिन माना जाता है।