जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। हिंदू धर्म में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनका दूसरों का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है।ऐसे में आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दुनिया में लगभग हर इंसान चाहता है कि उसे धन संपत्ति में वृद्धि हो, इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय भी करता है। मगर कई बार ऐसा होता है कि जाने अनजाने में हमसे कई गलतियां हो जाती हैं, जिसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। हिंदू धर्म में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनका दूसरों का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। इन चीजों का इस्तेमाल करने से घर में दरिद्रता आती है और व्यक्ति को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बारे में शास्त्रों में भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसे काम करते हैं जो हमारे शास्त्रों में बताए गए नियमों के विपरीत होता है। ऐसे में आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Bedroom
- फोटो : freepik
दूसरों का बिस्तर
किसी दूसरे व्यक्ति के बिस्तर पर सोना अशुभ माना जाता है। दूसरों का बिस्तर इस्तेमाल करने से मन में चंचलता बनी रहती है और साथ ही इससे दूसरों की नकारात्मक ऊर्जा भी आकर्षित होती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Cloths
- फोटो : freepik
दूसरों का कपड़ा
किसी दूसरे व्यक्ति के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को परेशानियां हो सकती हैं।
4 of 8
Wrist Watch
- फोटो : freepik
दूसरों की घड़ी
दरअसल, घड़ी का सीधा संबंध हमारे जीवन में चल रहे अच्छे या बुरे समय से होता है। यही वजह है कि शास्त्रों में समय बताने वाले दूसरों के वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दूसरे के जीवन में चल रहे बुरे समय का प्रभाव आपके जीवन में पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति के जीवन में बुरा समय चल रहा है फिर तो भूलकर भी उस व्यक्ति की घड़ी का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
5 of 8
Towel
- फोटो : freepik
दूसरों का तौलिया
हमारा शरीर पर कई तरह के जिवणू होते हैं, जो हमारे आस पास के सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को बहुत हद तक प्रभावित करते हैं। दूसरों का तौलिया का इस्तेमाल करने से शरीर की गंदगी बढ़ती है जिससे राहु केतु का वास होता है। यही वजह है कि ऐसे लोगों के पास माता लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Ring
- फोटो : freepik
दूसरों की अंगूठी
शास्त्र में अंगूठी को लेकर खास वर्णन किया गया है। वास्तु के अनुसार कभी भी किसी दूसरे इंसान की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए. ऐसा करने से आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
7 of 8
शयनकक्ष
- फोटो : freepik
दूसरों का कमरा
दूसरों के रहने वाले स्थान पर रहना शास्त्रों में अशुभ माना गया है। किसी दूसरे व्यक्ति के कमरे में नहीं रहना चाहिए, ऐसा करने से आपको आसपास नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो आपको मानसिक बेचैनी का कारण बनता है।
दूसरों का जूता
जूता या चप्पल एक ऐसी वस्तु है जो इंसान और पृथ्वी के बीच माध्यम की तरह काम करती है। शास्त्रों में दूसरों के पादुका के इस्तेमाल को अशुभ माना गया है। ऐसे में अगर आप भी दूसरों के चप्पल या जूता पहनते हैं तो आज ही से ऐसे काम करना छोड़ दें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।