फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल से भी भगवान को न चढ़ाएं ये 5 फूल, घर की बरकत होगी कम और बढ़ेगा क्लेश

Fri, 26 Jul 2024 06:19 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हर एक फूल को भगवान को अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। कुछ ऐसे भी फूल होते हैं, जिन्हें भूलकर भी भगवान को नहीं चढ़ाना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फूल - फोटो : Amar Ujala
हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान फूलों का विशेष महत्व होता है। भगवान को कई प्रकार के फूल और प्रसाद अर्पित किए जाते हैं। हर एक फूल को भगवान को अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। कुछ ऐसे भी फूल होते हैं, जिन्हें भूलकर भी भगवान को नहीं चढ़ाना चाहिए। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ खास फूल कुछ खास भगवान को ही चढ़ाया जाता है। फूल चढ़ाने के कुछ नियम होते हैं, जिसका पालन हर इंसान को करना चाहिए। अगर गलती से भी गलत फूल भगवान को अर्पित कर दिया जाए, तो वे नाराज भी हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको पूजा में अशुभ फल मिल सकता है। ऐसे में पुष्प अर्पित करते समय आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं कुछ फूलों को चढ़ाने से घर में बरकत कम हो सकती है और क्लेश बढ़ सकता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फूल - फोटो : freepik
सूखे और बासी फूल
भगवान को फूल चढ़ाने का सबसे पहला नियम ही यही होता है कि फूल ताजे होने चाहिए। सूखे या बासी फूलों का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मान्याताओं के अनुसार इन फूलों का इस्तेमाल करने से आस पास नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सूखे और बासी फूलों को दान में दे सकते हैं या नदी में प्रवाहित कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बेल पत्र - फोटो : iStock
सूर्य देव को अर्पित न करें ये फूल
शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव की पूजा के समय बेलपत्र का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान सूर्य नाराज हो जाते हैं, साथ ही उनकी कृपा भक्तों पर से हट जाती है। 

4 of 6
फूल - फोटो : iStock
अगस्त्य का फूल
मान्याताओं के अनुसार भगवान विष्णु जी को अगस्त्य का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा माधवी और लोध के फूलों का भी उपयोग करने से परहेज करें। ऐसा करने से पूजा का मनमुताबिक फल नहीं मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
फूल - फोटो : iStock
कनेर का फूल
शिवजी को मदार और धतूरे के फूल पसंद हैं, अक्सर लोग यही फूल माता पार्वती को भी चढ़ा देते हैं। मगर मां पार्वती यानी आदिशक्ति की पूजा में भूलकर भी मदार के फूल नहीं अर्पित करना चाहिए। इससे माता पार्वती नाराज होती हैं और भक्तों पर से अपनी कृपा हटा लेती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फूल - फोटो : iStock
भगवान शिव की पूजा ने चढ़ाएं ये पुष्प
मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा के दौरान उन्हें गलती से भी केतकी या केवड़ा के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की पूजा करने से फल की प्राप्ति नहीं होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें