फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS-2: पोन्नियिन सेलवन-2 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का दूसरा भाग!

Sun, 06 Nov 2022 01:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स जल्द ही आधिकारिक एलान कर सकते हैं। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगले साल फरवरी से इस फिल्म के ऑडियो और प्रोमो वीडियो भी सामने आने लगेंगे। 
 
विज्ञापन
पीएस-2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह तमिल सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसके दूसरे भाग की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

विज्ञापन

Phone Bhoot Day 2 Box Office: कटरीना की 'फोन भूत' दूसरे दिन भी नहीं दिखा पाई कोई कमाल, किया महज इतना कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोन्नियिन सेलवन-2 की रिलीज डेट तय हो चुकी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स जल्द ही आधिकारिक एलान कर सकते हैं। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगले साल फरवरी से इस फिल्म के ऑडियो और प्रोमो वीडियो भी सामने आने लगेंगे। 
Photos of the Day: अंकिता का बोल्ड अंदाज और जन्नत गर्ल की अदाओं ने धड़काया दिल, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

बता दें कि पीएस-1 इसी साल 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को केवल साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी और विदेशों में भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 475 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। गौरतलब है कि फिल्म में ऐश्वर्या राय, कार्थी, विक्रम, रवि, तृषा सहित अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। ऐश्वर्या ने पीएस 1 से काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। विक्रम के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'रावण' में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- उसके खिलाफ मेरे पास सबूत हैं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें