कुल्लू कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाली नीरू ने 19 साल की उम्र में 1993 में आकाशवाणी शिमला में गाना गाकर अपने गायन कॅरिअर की शुरुआत की। अपने सुरीले कंठ के दम पर ही वह मायानगरी मुंबई के अलावा विदेशी धरती पर ओमान और मस्कट में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
नीरू चांदनी चंबा के मिंजर मेला, अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, मंडी शिवरात्रि और समर फेस्टिवल शिमला में भी गा चुकी हैं। इन दिनों जागरणों में भी उनकी भारी मांग चल रही है। गायन के क्षेत्र में व्यस्त रहने के बावजूद नीरू चांदनी घर-परिवार को भी पूरा समय देती हैं। उनके दो बेटे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें 2015 में फोक सिंगर ऑफ द ईयर और 2018 वैष्णव जयंतो गीत के लिए सीएम जयराम ठाकुर ने सम्मानित किया।