फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सिंहस्थ की भीड़ एआई से नियंत्रित होगी, कंपनी ने भेजा सरकार को प्रस्ताव, प्रदेश में 1200 करोड़ का निवेश

Wed, 11 Feb 2026 07:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उज्जैन में पहले चरण में कंपनी ने 287 करोड़ का निवेश कर एक यूनिट का निर्माण किया है, जहां प्लास्टिक की निर्भरता कम करने के लिए बायोमास सेल्यूलोज क्रास लिंक्ड तकनीक से नए उत्पाद बनाए जाएंगे। सिंहस्थ मेले में भीड़ नियंत्रण का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन
उज्जैन सिंहस्थ मेला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में हुई इन्वेस्टर्स समिट के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। तीन कोरियाई कंपनियों के साथ इसीडीएस कंपनी ने प्रदेश में 1265 करोड़ के निवेश की योजना सरकार को प्रस्तुत की है। कंपनी एआई के माध्यम से सिंहस्थ मेले में क्राउड मैनेजमेंट करना चाहती है। इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

इसके अलावा उज्जैन में पहले चरण में कंपनी ने 287 करोड़ का निवेश कर एक यूनिट का निर्माण किया है, जहां प्लास्टिक की निर्भरता कम करने के लिए बायोमास सेल्यूलोज क्रास लिंक्ड तकनीक से नए उत्पाद बनाए जाएंगे। ये पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं होंगे।

विज्ञापन


कंपनी के राजेश भारद्वाज ने बताया कि सिंहस्थ मेले में पहले की तुलना में ज्यादा भीड़ आएगी। इस बार मेले में तकनीक का प्रयोग भी किया जाएगा। हम एआई के माध्यम से भीड़ नियंत्रित करने और उसकी संख्या का सटीक आंकड़ा सरकार को देंगे। हमारे पास इसकी उन्नत तकनीक है। कोरिया की कंपनी इसमें हमारी मदद करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में छह सेगमेंट में हम निवेश करेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अलावा एविएशन स्किल डेवलपमेंट में भी हमारा निवेश होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें