फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी पेशाब कांड: आरोपी पर एनएसए लगाकर रीवा जेल में रखने के आदेश जारी, बुलडोजर चलाकर घर किया जमींदोज

Wed, 05 Jul 2023 04:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

BJP MLA Representative Pravesh Shukla: सीधी जिले में पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर एनएसए लगाकर रीवा जेल में रखने के आदेश भी आ गए। वहीं शाम के समय उसका घर भी ढहा दिया गया।
विज्ञापन
सीधी पेशाब कांड का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को सीधी पेशाब कांड पर कहा कि कृत्य बहुत घृणित और निंदनीय था। कानून अपना काम कर रहा है। ये भाजपा की सरकार है यहां कानून का राज है। घटना सामने आने के बाद तत्काल मुख्यमंत्री जी के कहने पर एनएसए की कार्रवाई और कानूनी कार्रवाई कर दी थी, उसे रात में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रीवा जेल में रखा जाएगा। प्रशासन ने उसका घर भी तोड़ दिया है।  
विज्ञापन


मामले में सीएम शिवराज ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि जबसे मैंने सीधी की घटना का वीडियो देखा, अंतर्मन अत्यधिक व्याकुल और हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। मैं तबसे ही दशमत जी से मिलकर उनका दुःख बांटना चाहता था और यह विश्वास भी दिलाना चाहता था कि उनको न्याय मिलेगा। कल उनसे और उनके परिवार से भोपाल में अपने निवास पर मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ परिवार को ढांढस बंधाऊंगा।



इंसानियत शर्मसार: राहुल गांधी
सीधी के पेशाब कांड पर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है!
विज्ञापन


क्या सत्ता का नशा भाजपा पर चढ़ गया: कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कह कि 'आज मेरा मन मध्यप्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान की घटनाओं से बहुत दुखी है। सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता के पेशाब करने का वीडियो देखकर रूह कांप जाती है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे। यह घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। यह घटना टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है। यह घटना मध्यप्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है। मैं शिवराज सरकार को चेतावनी देता हूं कि आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करें। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।'


बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोपी की संपत्ति ध्वस्त करने की मांग की
सीधी जिले में पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपी भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही उसकी संपत्ति जब्त व ध्वस्त करने की मांग की है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद है।
विज्ञापन





पीड़ित ने वीडियो को बताया फर्जी
मंगलवार को प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक पर पेशाब करते नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आरोपी पर शख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे और एनएसए लगाने की बात कही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनएसए के तहत केस दर्ज किया था। वहीं, मंगलवार को वीडियो वायरल होने और मामले के सामने आने के बाद पीड़ित की तरफ से एक हलफनामा दिया गया था जिसमें बताया गया था कि उसका प्रवेश शुक्ला से कोई विवाद नहीं है। पीड़ित ने वायरल हो रहे वीडियो को भी फर्जी बताया था।

जानिए पूरा मामला
बता दें, आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला नौ दिन पुराना है, जो कि वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीधी जिले के कुबरी बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बैठा था। प्रवेश शुक्ला ने नशे की हालत में उसके ऊपर पेशाब कर दी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कांग्रेस ने भी पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ग्राम कुबरी के रहने वाले प्रवेश शुक्ला पूर्व में विधायक प्रतिनिधि थे। वर्तमान में वे सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता हैं। प्रवेश शुक्ला सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी सीधी अंजुलता पटले ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद हम इसकी जांच कर रहे हैं कि इस वीडियो में कौन है? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें