फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mid-Day Meals: सीधी में खाने में गिरी छिपकली, 26 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती किए गए

Thu, 21 Jul 2022 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के एक स्कूल के मध्याह्न भोजन में छिपकली गिर गई। इससे 26 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के एक स्कूल में मध्याह्न भोजन में छिपकली गिर गई। इससे 26 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मामला जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल के शासकीय प्राथमिक शाला घमसान, उत्तर टोला पतुखली का है। वहां मध्याह्न भोजन खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद हड़कम्प मच गया। फूड पॉइजनिंग की वजह से किसी को सिरदर्द तो किसी को पेटदर्द की शिकायत हुई। शाम होते-होते सबको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है। किसी को भी गंभीर समस्या नहीं हुई है। शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिलते ही वे भी जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम बच्चों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


स्कूल में 51 बच्चे थे। इनमें से 32 बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया था। इनमें ही 26 बच्चों की तबीयत खराब हुई है।  सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें