फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: चुरहट की बंद पड़ी डालडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जंगल की ओर बढ़ने से पहले पाया काबू

Sun, 18 Dec 2022 10:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के चुरहट में कई सालों से बंद पड़ी डालडा फैक्ट्री में रविवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई। आग तेजी से बढ़ी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में चार फायर फाइटरों का सहारा लिया गया। 
विज्ञापन
बंद पड़ी डालडा फैक्ट्री में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में कई सालों से बंद पड़ी डालडा फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री कई सालों से बंद पड़ी है। आग जंगल की ओर बढ़ रही थी, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीधी जिले के चुरहट कभी डालडा के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था। कई फैक्ट्रियां हुआ करती थीं, धीरे-धीरे सब बंद होती गईं। अब भी कई फैक्ट्रियां खंडहर की दशा में बंद हैं। ऐसी ही एक फैक्ट्री में रविवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई। आग तेजी से बढ़ी। फैक्ट्री के कई टैंकरों ने आग पकड़ ली थी। डालडा फैक्ट्री के चारों ओर पहाड़ी होने से जंगल भी है और इस कारण से आग धीरे-धीरे करके जंगल की ओर बढ़ने लगी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में चार फायर फाइटरों का सहारा लिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें