फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वसूली के आरोप में थानेदार लाइन हाजिर, जांच के नाम पर मांगी रिश्वत; पुलिस आयुक्त ने की कार्रवाई

Fri, 03 Apr 2026 09:41 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में वसूली के आरोप में एक थानेदार को लाइन हाजिर किया गया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई हुई। मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसूली के आरोप में पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। आरोप है कि एक मामले की जांच के दौरान उन्होंने रिश्वत मांगी थी। पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत हुई थी। छानबीन में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर विपिन सिंह को गौतमपल्ली थाने का प्रभार सौंपा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। इस मामले में इंस्पेक्टर गौतमपल्ली ने लापरवाही बरती थी। उन पर हुई कार्रवाई को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक सोनकर और इंस्पेक्टर इटौंजा मारकंडेय यादव को भी लाइन हाजिर किया गया था।

दरोगा और सिपाहियों की भूमिका की भी जांच

वसूली मामले में गौतमपल्ली थाने के एक दरोगा और कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक युवक को पकड़कर थाने लाया गया था। बिना उच्चाधिकारियों को सूचना दिए वसूली के बाद उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हागी। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें