कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई
पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, कन्नौज और सिद्धार्थनगर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ेगा और रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को कहीं भी भारी बारिश या ओलावृष्टि की चेतावनी नहीं है। साथ ही मौसम सामान्य होने पर अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।