फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम हेल्पलाइन-1076 के कर्मचारियों की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त, दखल के बाद वेतन वृद्धि पर कंपनी की सहमति

Fri, 03 Apr 2026 10:37 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी के हस्तक्षेप के बाद सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों की शिकायतों पर समाधान हुआ। कंपनी ने वेतन वृद्धि और कार्यस्थल सुधार पर सहमति दी। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए, जिससे सेवाएं फिर से सामान्य हो गईं और कर्मचारियों में संतोष दिखा।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों द्वारा वी-विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ की गई शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों एवं कार्यस्थल की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। इसके तत्काल बाद हुई वार्ता के दौरान संबंधित कंपनी ने वेतन वृद्धि पर सहमति दे दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा कर कंपनी स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कराई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निर्देश मिलते ही प्रबंध निदेशक यूपीडेस्को ने संबंधित कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया और उच्चस्तरीय वार्ता शुरू की गई।

मुख्यमंत्री स्तर से हुए हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन को कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाना पड़ा। कंपनी ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए वेतन वृद्धि पर सहमति दे दी है। साथ ही साथ कंपनी ने कार्यस्थल की सुविधाओं में सुधार करने पर भी सहमति जताई है।
विज्ञापन


यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा कराई गई है। कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके बाद कर्मचारी पुनः अपने कार्य पर लौट आए हैं।

कर्मचारियों में खुशी

सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारी हिमांशु विक्रम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी कर्मचारियों की समस्याओं को जिस गंभीरता से मुख्यमंत्री ने सुना और समाधान के निर्देश दिए, वह हमारे लिए बहुत राहत देने वाला है। विकास यादव ने कहा कि वेतन संबंधी मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। हम सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें