फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में बैंक अब ज्यादा दे रहे कर्ज, सीडी रेशियो 60% के पार; ग्रामीण इलाकों में पकड़ तेज

Fri, 20 Mar 2026 08:43 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में बैंकों का ऋण-जमा अनुपात 60 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है, जो कर्ज वितरण में बढ़ोतरी दर्शाता है। ग्रामीण और स्मॉल फाइनेंस बैंकों का प्रदर्शन बेहतर रहा। पेमेंट और स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे जमा और ऋण दोनों में तेजी आई है।
विज्ञापन
बैंक लोन - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बैंकों की कर्ज वितरण क्षमता, यानी ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) में लगातार सुधार दर्ज हो रहा है। दिसंबर 2025 तक सभी बैंकों का औसत सीडी रेशियो 60.39 प्रतिशत पहुंच गया, जो मार्च 2023 के 54.54 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।

विज्ञापन


शासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इनका सीडी रेशियो दिसंबर 2025 में 63.08 प्रतिशत रहा, जबकि मार्च 2023 में यह 57.01 प्रतिशत था, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण वितरण की रफ्तार तेज होने का संकेत मिलता है। वाणिज्यिक बैंकों का प्रदर्शन भी बेहतर हुआ है। इनका सीडी रेशियो मार्च 2023 के 52.95 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2025 में 59.03 प्रतिशत हो गया।

हालांकि बीच में हल्की गिरावट देखी गई, लेकिन बाद में फिर सुधार का रुझान बना। सहकारी बैंकों में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च 2024 में इनका सीडी रेशियो 85.92 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंचा, लेकिन दिसंबर 2025 तक घटकर 77.88 प्रतिशत रह गया। 
विज्ञापन


स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इनका सीडी रेशियो मार्च 2023 के 101.66 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2025 में 95.85 प्रतिशत हो गया, जो संतुलन की दिशा में संकेत करता है।

बदल रहा ग्राहकों का रुझान

बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहकों का रुझान भी तेजी से बदल रहा है। पिछले एक वर्ष में पेमेंट बैंकों और स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने ग्राहकों का भरोसा तेजी से जीता है। पेमेंट बैंकों में जमा में 35.65 प्रतिशत और स्मॉल फाइनेंस बैंकों में लगभग 29.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

दिसंबर 2025 तक पेमेंट बैंकों के जमा 4135 करोड़ रुपये और स्मॉल फाइनेंस बैंकों के जमा 16,744 करोड़ रुपये तक पहुंच गए। इसके विपरीत, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में जमा वृद्धि सबसे कम, केवल 5.44 प्रतिशत रही। वाणिज्यिक बैंकों में 10.14 प्रतिशत और सहकारी बैंकों में 11.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें