फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, करेली में नकाबपोश बदमाशों ने वारदात कर फैलाई सनसनी

Thu, 09 Apr 2026 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Crime News :  करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्ला चौराहे के पास बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में माफिया अतीक अहमद के करीबियों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इलाके के 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र के बाजूपुर की घटना पर एडीसीपी राजकुमार मीना जांच को मौके पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्ला चौराहे के पास बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक गोली मृतक के सीने के बाईं तरफ लगी। जमीन के विवाद में हत्या की आशंका है। करेली पुलिस एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

ऐनुद्दीनपुर में मोहम्मद इरफान अपनी पत्नी मंगरुल निशा के साथ रहते थे। उनके दो बेटे मोहम्मद आमिर व फैसल और दो बेटियां हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। बुधवार शाम घर से करीब 50 मीटर दूर इरफान एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और इरफान के सीने में गोली मारकर फरार हो गए।

विज्ञापन


गोली लगते ही इरफान जमीन पर गिर गए। सूचना पर डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य, एडीसीपी राजकुमार मीना समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल इरफान को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे इरफान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

गमछे और मास्क से ढके थे चेहरे

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश मौके पर पहुंचे थे। चारों बदमाशों ने अपने चेहरे गमछे व मास्क से ढक रखे थे। इनमें से एक बदमाश मोहम्मद इरफान के पास आया और उन्हें गोली मारकर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। सरेआम गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

परिजन बोले, किसी से कोई रंजिश नहीं...

वारदात के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते एसआरएन अस्पताल पहुंचे। परिजन व रिश्तेदार रोते-बिलखते यही कह रहे थे कि इरफान की किसी से रंजिश नहीं थी। न जाने क्यों उन्हें मार दिया गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर इरफान को गोली मारे जाने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी नगर

विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, दिखे आरोपी

प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए देर रात तक कैमरों को खंगालती रही। इस दौरान एक फुटेज में आरोपी दिखे भी, लेकिन उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं पर इनमें उनका चेहरा साफ नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। कई सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं, लेकिन उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटनास्थल से लेकर आसपास के मुख्य मार्गों व चौराहों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली है। इसके अलावा, संदिग्धों के भागने के संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं, वहीं पुलिस ने गश्त बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया। डीसीपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें